लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में सर्दी और तेज धूप ने बढ़ाई समस्या, जानिए मौसम का हाल

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 20, 2023 17:00 IST

जम्मू: जम्मू कश्मीर में मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं जिससे परेशानी बढ़ गई है। अगर कश्मीर में कोहरे और सर्दी के कारण छात्र व पर्यटक परेशान हैं तो जम्मू में चटक धूप परेशान किए हुए है। कश्मीर में रात का तापमान शून्य को छू जाने के बाद स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां की घोषणा जल्द हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू में चटक धूप ने लोगों को परेशान कर दियाकश्मीर में रात का तापमान शून्य को छू जाने के बाद स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां जल्दश्रीनगर मौसम विभाग के अनुसार 27 से 30 नवंबर के दौरान छिटपुट स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है

जम्मू: जम्मू कश्मीर में मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं जिससे परेशानी बढ़ गई है। अगर कश्मीर में कोहरे और सर्दी के कारण छात्र व पर्यटक परेशान हैं तो जम्मू में चटक धूप परेशान किए हुए है। कश्मीर में रात का तापमान शून्य को छू जाने के बाद स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां की घोषणा जल्द हो सकती है। सोमवार की सुबह श्रीनगर में घना कोहरा छाया।

यहां लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास हुआ। वहीं, जम्मू शहर में सोमवार की शुरुआत चटक धूप के साथ हुई। श्रीनगर मौसम विभाग के अनुसार 27 से 30 नवंबर के दौरान छिटपुट स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है।कई इलाकों में कोहरा छाए रहने के साथ, जम्मू कश्मीर में ठंड की स्थिति बनी हुई है, क्योंकि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सोमवार को मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जो पिछली रात के 0.9 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि राजधानी शहर में साल के इस समय में तापमान सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस कम था।

कोहरा इतना घना छाया हुआ था कि स्कूल बसों और वाहनों को इस सर्दी में भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। एक छात्र ने बताया कि सुबह के शुरुआती घंटों में कोहरा बहुत घना होता है। वहीं जब भी कोई घर से बाहर निकलता है तो 50 फीट से अधिक दृश्यता नहीं होती है। यातायात के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए फ्लड लाइट को सेवा में लगाया गया है।

वहीं बारिश होने पर स्थिति बदल सकती है। उन्होंने चिंता जताई कि यहां सर्दी की शुरुआत के साथ ही ठंड भी कड़ाके की पड़ने वाली है।इस बीच प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन आफ जम्मू एंड कश्मीर (पीएसएजेके) ने सरकार से शून्य से नीचे तापमान और कोहरे की स्थिति के कारण प्राथमिकता के तौर पर स्कूलों, खासकर निचली कक्षाओं के लिए शीतकालीन छुट्टियों की घोषणा करने का आग्रह किया है।एसोसिएशन ने चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कई अभिभावकों और स्कूलों से प्रतिनिधित्व प्राप्त करने की सूचना दी।

पीएसएजेके के एक प्रवक्ता ने इस बात पर जोर दिया कि छोटे बच्चों को ऐसे मौसम में जल्दी उठने और स्कूल के लिए तैयारी करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। प्रवक्ता का कहना था कि हम एक विकसित राष्ट्र नहीं हैं जहां घर, बसें और स्कूल सभी केंद्रीय रूप से गर्म हैं। हमें मौसम के अनुसार समायोजन करना होगा। यहां तक कि माता-पिता के लिए भी, अपने बच्चों को स्कूलों के लिए तैयार करना एक कठिन काम है।

टॅग्स :Jammuभारतमौसममौसम रिपोर्टWeather Report
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम