लाइव न्यूज़ :

महंगाई की मारः दिल्ली में सीएनजी 90 पैसे हुई महंगी, अप्रैल 2018 के बाद सातवीं बार बढ़े दाम

By भाषा | Updated: July 3, 2019 15:20 IST

दिल्ली में सीएनजी के दाम 90 पैसे बढ़कर 46.60 रुपये प्रति किलोग्राम जबकि नोएडा , ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में एक रुपये बढ़कर 52.95 रुपये प्रति किलो हो गए। इसी प्रकार , हरियाणा में रेवाड़ी , गुरुग्राम और करनाल में सीएनजी की कीमत में 95 पैसे की वृद्धि की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देप्राकृतिक गैस की कीमतों में तेजी और रुपये में गिरावट के चलते पिछले महीने अप्रैल में एक रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई थी।स्थानीय करों के प्रभाव से सीएनजी और पीएनजी के दाम अलग - अलग शहरों में अलग - अलग है।

दिल्ली और उसके आस - पास के क्षेत्र में सीएनजी के दाम बुधवार से एक रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ा दिए गए हैं। पिछले 15 महीनों में सीएनजी के दाम में यह सातवीं बढ़ोतरी है।

दिल्ली में सीएनजी के दाम 90 पैसे बढ़कर 46.60 रुपये प्रति किलोग्राम जबकि नोएडा , ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में एक रुपये बढ़कर 52.95 रुपये प्रति किलो हो गए। इसी प्रकार , हरियाणा में रेवाड़ी , गुरुग्राम और करनाल में सीएनजी की कीमत में 95 पैसे की वृद्धि की गई है।

गुरुग्राम और रेवाड़ी में सीएनजी की कीमत 58.45 रुपये प्रति किलोग्राम होगी जबकि करनाल में 55.45 रुपये होगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वाहनों को सीएनजी की आपूर्ति करने वाली इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने एक वक्तव्य में कहा है कि यह वृद्धि " गैस पाइपलाइन पारेषण शुल्क में हालिया बदलाव " के कारण हुई है। अप्रैल 2018 के बाद से अब तक सात बार सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं।

प्राकृतिक गैस की कीमतों में तेजी और रुपये में गिरावट के चलते पिछले महीने अप्रैल में एक रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई थी। अप्रैल 2018 से सीएनजी के दाम में 6.89 रुपये प्रति किलोग्राम तक की वृद्धि की गई है। हालांकि , आईजीएल ने खाना बनाने में इस्तेमाल पाइप वाली रसोई गैस (पीएनजी) के दाम में वृद्धि नहीं की है।

स्थानीय करों के प्रभाव से सीएनजी और पीएनजी के दाम अलग - अलग शहरों में अलग - अलग है। इंद्रप्रस्थ गैस ने कहा कि वह दिल्ली , नोएडा , ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में चुनिंदा आउटलेट पर रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक सीएनजी की दाम में 1.50 रुपये प्रति किलोग्राम की छूट की पेशकश जारी रखेगी। इस दौरान, दिल्ली में सीएनजी 45.10 रुपये प्रति किलोग्राम जबकि नोएडा , ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 51.45 रुपये प्रति किलोग्राम पर मिलेगी। 

टॅग्स :दिल्लीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो