Madhya Pradesh : गुरुद्वारा साहिब पहुंचे CM शिवराज, पत्नी संघ गुरुनानक जयंती के अवसर पर टेका मत्था

By आकाश सेन | Published: November 27, 2023 05:21 PM2023-11-27T17:21:14+5:302023-11-27T17:26:36+5:30

भोपाल : आज पूरे देश में प्रथम श्री गुरु नानक देव जी का 554वां प्रकाश पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरु नानक देव के 554वें प्रकाश पर्व के मौके पर दर्शन के लिए रायसेन के ओबेदुल्लागंज स्थित गुरुद्वारा पहुंचे। जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ गुरुद्वारा गुरु हरगोबिंद साहिब में मत्था टेका।

CM Shivraj reached Gurudwara Sahib, wife Sangha paid obeisance on the occasion of Guru Nanak Jayanti | Madhya Pradesh : गुरुद्वारा साहिब पहुंचे CM शिवराज, पत्नी संघ गुरुनानक जयंती के अवसर पर टेका मत्था

Madhya Pradesh : गुरुद्वारा साहिब पहुंचे CM शिवराज, पत्नी संघ गुरुनानक जयंती के अवसर पर टेका मत्था

Highlights श्री गुरु नानक देव जी का 554वां प्रकाश पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।गुरुद्वारा साहिब पहुंचे CM शिवराज सिंह चौहान।मत्था टेक प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना ।

ओबेदुल्लागंज पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  कहा कि “आज प्रकाश पर्व है गुरु नानक देव की जयंती पर उनके चरणों में बारंबार प्रणाम ।उन्होंने जात पात भेदभाव से ऊपर उठकर पूरी दुनिया को शाश्वत शांति का पथ दिखलाया , उन्हीं के बताए हुए रास्ते पर चलकर हम दुनिया का कल्याण कर सकते है

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि गुरुद्वारे आकर मत्था टेका और यही प्रार्थना किया कि सब सुखी हों, सबका मंगल हो, सभी का कल्याण हो. अच्छे रास्ते पर चलें. उन्होंने कहा कि गुरु के सच्चे शिष्य बनें। शिष्य ही सिख है, यही उनके चरणों में प्रार्थन की। सभी बहनों और भाइयों को गुरुदेव की जयंती पर्व की लख-लख बधाईयां और शुभकामनाएं। 

Web Title: CM Shivraj reached Gurudwara Sahib, wife Sangha paid obeisance on the occasion of Guru Nanak Jayanti

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे