महिला के नौकरी को लेकर सवाल करने पर सीएम खट्टर ने दिया अजीबोगरीब बयान, 'आप' वीडियो शेयर कर घेरा
By अंजली चौहान | Published: September 7, 2023 05:31 PM2023-09-07T17:31:28+5:302023-09-07T17:36:08+5:30
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला सीएम से गांव में फैक्ट्री खोलने की मांग कर रही है ताकि उन्हें रोजगार मिल सके। एमएल खट्टर ने अहंकार में महिला को जवाब दिया और कहा कि तुम्हें चंद्रयान-4 में चांद पर भेजेंगे।
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मनोहर लाल खट्टर एक जनसभा में मौजूद हैं और महिला के सवाल का अहंकारपूर्ण जवाब दे रहे हैं।
अब वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे लेकर आप पार्टी ने बीजेपी नेता और हरियाणा सीएम पर निशाना साधा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला सीएम से गांव में फैक्ट्री खोलने की मांग कर रही है ताकि उन्हें रोजगार मिल सके।
इस पर सीएम खट्टर ने महिला से कहा कि अगली बार जब चंद्रयान 4 अतंरिक्ष में जाएगा तो तुम्हें साथ में भेजेंगे। ये कहने के बाद उन्होंने महिला को बैठने के लिए कह दिया।
क्या कहा मनोहर लाल खट्टर ने?
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एक सार्वजनिक रैली को संबोधित कर रहे थे तभी भीड़ में से एक महिला ने मुख्यमंत्री से गांव में एक फैक्ट्री स्थापित करने का आग्रह किया ताकि सभी को रोजगार मिल सके। इस पर सीएम ने जवाब दिया किअगली बार जो चांद पर रॉकेट जाएगा चंद्रयान-4 हमें तुमको भेज देंगे, बैठ जाओ।
आप ने मनोहर लाल खट्टर पर कसा तंज
आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने और ग्रामीणों के लिए रोजगार की मांग कर रही महिला को अहंकारपूर्ण जवाब देने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की आलोचना की।
आप ने कहा कि यह वास्तव में राज्य के लिए दुर्भाग्य है कि भाजपा हरियाणा में शासन कर रही है। आप ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि ऐसे मुख्यमंत्री पर शर्म आती है। जिन्हें जनता ने सेवा के लिए चुना था वे आज जनता का मजाक उड़ा रहे हैं।
"अगली बार #Chandrayaan जाएगा तो उसमें तुमको भेज देंगे।"
— AAP (@AamAadmiParty) September 7, 2023
धिक्कार है ऐसे मुख्यमंत्री पर। जिन्हें जनता ने सेवा करने के लिए चुना था आज वही जनता का मज़ाक़ उड़ा रहे हैं।
महिला का अपराध इतना था कि उसने रोजगार के लिए फैक्ट्री मांगी
यही मांग अगर मोदी जी के अरबपति मित्रों ने अपने… pic.twitter.com/OERfbfaCGt
आप ने आगे कहा, "महिला का अपराध इतना था कि उसने एक फैक्ट्री में रोजगार मांगा था। अगर यही मांग मोदी जी के अरबपति दोस्तों ने अपने निजी फायदे के लिए की होती तो खट्टर ने उन्हें गले लगा लिया होता और पूरी सरकार को उनकी सेवा में लगा दिया होता।"
आम आदमी पार्टी (आप) नेता धन राज बंसल ने भी बीजेपी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर निशाना साधा।
महिला - फैक्ट्री लगवा दीजिये ताकि हमें रोजगार मिल जाए|
— Dhan Raj Bansal धनराज बंसल (@bansal_dhanraj) September 7, 2023
मुख्यमंत्री खट्टर - "अगली बार चंद्रयान 4 जाएगा तो उसमें तुमको भेजेंगे"
वाकई ये हरियाणा का दुर्भाग्य है कि यहां बीजेपी का शासन है|
जैसे ही जनता के असली मुद्दों (महंगाई, बेरोजगारी, बिजली, सड़क, पानी) की बात होती है तो खट्टर… pic.twitter.com/FbuiVvNPlp
आप नेता ने कहा कि यह वाकई हरियाणा का दुर्भाग्य है कि यहां बीजेपी का शासन है। जनता के असली मुद्दों (महंगाई, बेरोजगारी, बिजली, सड़क, पानी) की बात आते ही खट्टर अपना मानसिक संतुलन खो बैठते हैं।