CAA और NRC पर सीएम ममता का बयान, भारतीय संसद का अपमान हैः ईरानी

By भाषा | Updated: December 20, 2019 13:40 IST2019-12-20T13:40:25+5:302019-12-20T13:40:25+5:30

शहर के एक होटल में आयोजित समारोह में भाग लेने यहां आईं केंद्रीय कपड़ा मंत्री ईरानी ने सीएए को लेकर मुख्यमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देने के लिए कहे जाने पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘(बनर्जी की) टिप्पणी भारतीय संसद का अपमान है।’’

CM Mamata's statement on CAA and NRC, insulting Indian Parliament: Irani | CAA और NRC पर सीएम ममता का बयान, भारतीय संसद का अपमान हैः ईरानी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शुक्रवार को निंदा की और कहा कि उनका यह बयान संसद का अपमान है।

Highlightsईरानी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून भारत के किसी भी नागरिक के अधिकारों को नहीं छीनता है।मैं राज्य सरकारों से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील करती हूं।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) पर संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में जनमत संग्रह कराने की मांग को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शुक्रवार को निंदा की और कहा कि उनका यह बयान संसद का अपमान है।

शहर के एक होटल में आयोजित समारोह में भाग लेने यहां आईं केंद्रीय कपड़ा मंत्री ईरानी ने सीएए को लेकर मुख्यमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देने के लिए कहे जाने पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘(बनर्जी की) टिप्पणी भारतीय संसद का अपमान है।’’

बनर्जी ने बृहस्पतिवार को केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा था कि वह सीएए और प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी एनआरसी के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में जनमत संग्रह कराए और यदि वह ‘‘व्यापक मत’’ हासिल करने में विफल रहती है तो उसे सत्ता छोड़नी होगी। 

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून भारत के किसी भी नागरिक के अधिकारों को नहीं छीनता है। जो लोग हिंसक तत्वों को समर्थन प्रदान कर रहे हैं, मैं राज्य सरकारों से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील करती हूं।

Web Title: CM Mamata's statement on CAA and NRC, insulting Indian Parliament: Irani

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे