पंजाब सीएम भगवंत मान का राहुल गांधी पर तंज, कहा- 52 साल का होने पर भी खुद को युवा लीडर कहते हैं, देखें Video

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 11, 2022 06:27 PM2022-06-11T18:27:49+5:302022-06-11T18:49:11+5:30

पंजाब सीएम मान ने कहा, राहुल गांधी 52-53 साल के हो गए हैं। लेकिन अभी भी युवाओं लीडर हैं। हमारे बाप 50 उम्र पार कर गए हैं उन्हें हम बुजुर्ग कहते हैं। 

cm bhagwant mann takes a jibe at rahul gandhi over his age | पंजाब सीएम भगवंत मान का राहुल गांधी पर तंज, कहा- 52 साल का होने पर भी खुद को युवा लीडर कहते हैं, देखें Video

पंजाब सीएम भगवंत मान का राहुल गांधी पर तंज, कहा- 52 साल का होने पर भी खुद को युवा लीडर कहते हैं, देखें Video

Highlightsपंजाब सीएम मान ने राहुल गांधी की जवानी को लेकर पूछा सवालकहा- क्या सिर्फ राहुल गांधी, अखिलेश यादव और मजीठिया को जवानी आई?भगवंत मान ने लोगों से कहा- ऐसे हमें भी जवान समझिए

शिमला: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हिमाचल में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने सीधे राहुल गांधी का नाम लेते हुए कहा, बोले- आज तक मुझे लगता है, ‘52-53 साल उम्र होगी उनकी, राहुल गांधी की। लेकिन अभी भी युवाओं लीडर हैं। हमारे बाप 50 उम्र पार कर गए हैं उन्हें हम बुजुर्ग कहते हैं।

ये 53 साल के होकर भी युवाओं के नेता हैं। इस बीच सभागार में बैठी हुई जनता हंसती हुई नजर आती है। मान ने जनता से सवाल पूछते हुए कहा, क्या जवानी सिर्फ अखिलेश यादव पर आई। क्या जवानी सिर्फ राहुल गांधी पर आई? क्या जवानी सिर्फ मजीठिया पर आई? हम पर कुछ जवानी नहीं आई।

मान ने कहा हमें भी जवान समझिए। पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल पर निशाना साधते हुए मान ने कहा, अगर आपकी उम्र 37 साल से ऊपर हो जाए तो आप सरकारी जॉब के लिए आवेदन नहीं कर सकते। आप ओवर ऐज हो जाते हैं, लेकिन हमारे यहां प्रकाश सिंह बाद 94 वर्ष की उम्र में चुनाव लड़ते हैं। वो क्यों नहीं ओवर ऐज होते? 

गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत के साथ जीत हासिल हुई है। अब पार्टी की निगाहें इस साल के अंत में होने वाले हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव पर हैं। इसके लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम राज्य में अपना जनाधार बढ़ाने के मद्देनजर रैलियां कर रहे हैं।

Web Title: cm bhagwant mann takes a jibe at rahul gandhi over his age

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे