उत्तराखंड के गांव में बादल फटा, बाढ़ का पानी घरों में घुसा

By भाषा | Published: August 25, 2021 04:53 PM2021-08-25T16:53:31+5:302021-08-25T16:53:31+5:30

Cloud burst in Uttarakhand village, flood water entered houses | उत्तराखंड के गांव में बादल फटा, बाढ़ का पानी घरों में घुसा

उत्तराखंड के गांव में बादल फटा, बाढ़ का पानी घरों में घुसा

उत्तराखंड में शहर की बाहरी सीमा पर स्थित खाबड़ाला गांव में सातला देवी मंदिर के पास बादल फटने से नदियों और धाराओं में बाढ़ आ गई। राज्य आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर रात बादल फटने के बाद बाढ़ का पानी घरों में घुस आया, बिजली के खंभे और पेड़ कई जगहों पर गिर गए और दो पहिया वाहन पानी में बह गए। हालांकि, उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नुकसान का जायजा लेने के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के साथ बुधवार को इलाके का दौरा किया और प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने जिलाधिकारी से भविष्य में इलाके में प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए कार्य योजना तैयार करने को कहा। देहरादून में मंगलवार रात भारी बारिश हुई जिससे रिसपाना और बिंदल नदियों में बाढ़ आने के साथ ही कई इलाकों में भारी जलजमाव हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Cloud burst in Uttarakhand village, flood water entered houses

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Ganesh Joshi