लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सिख श्रद्धालुओं का ‘नगर कीर्तन’, ननकाना साहिब के लिए रवाना

By भाषा | Updated: October 28, 2019 16:38 IST

सिख समुदाय के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। इसमें कहा गया कि सोमवार सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई गणमान्य लोगों ने धार्मिक यात्रा को रवाना किया।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के कार्यवाहक उच्चायुक्त सैयद हैदर शाह विशेष अतिथि के तौर पर इस कार्यक्रम में शामिल हुए।उच्चायोग ने बताया कि ‘नगर कीर्तन’ लुधियाना और अमृतसर होते हुए 31 अक्टूबर को वाघा सीमा के जरिए पाकिस्तान पहुंचेगा।

भारत से सिख श्रद्धालुओं के एक समूह ने दिल्ली से पाकिस्तान के ननकाना साहिब तक अपनी यात्रा सोमवार को शुरू की। ननकाना साहिब सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव का जन्म स्थान है।

पाकिस्तान उच्चायोग ने यहां एक बयान में कहा कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (डीएसजीएमसी) के पूर्व अध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह सरना के नेतृत्व में ‘नगर कीर्तन’ निकाला गया। इसमें सिख समुदाय के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। इसमें कहा गया कि सोमवार सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई गणमान्य लोगों ने धार्मिक यात्रा को रवाना किया।

पाकिस्तान के कार्यवाहक उच्चायुक्त सैयद हैदर शाह विशेष अतिथि के तौर पर इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उच्चायोग ने बताया कि ‘नगर कीर्तन’ लुधियाना और अमृतसर होते हुए 31 अक्टूबर को वाघा सीमा के जरिए पाकिस्तान पहुंचेगा।

बयान में कहा गया है, ‘‘आज भारत के सिख श्रद्धालुओं का नगर कीर्तन नयी दिल्ली से पाकिस्तान के पवित्र शहर ननकाना साहिब में सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के जन्म स्थान के लिए रवाना हुआ।’’ इसमें कहा गया है कि गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के पावन अवसर पर पाकिस्तान इस साल विशेष सत्कार के तौर पर भारत के ‘नगर कीर्तन’ का स्वागत करेगा। 

टॅग्स :करतारपुर साहिब कॉरिडोरगुरु नानकदिल्लीपाकिस्तानमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह