लाइव न्यूज़ :

नागरिकता कानून विरोध: दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने का आरोप, कहा-आगामी चुनाव में हार के डर से विपक्ष फैला रहा है हिंसा

By भाषा | Updated: December 18, 2019 18:18 IST

भाजपा की दिल्ली इकाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया और सीलमपुर में हिंसा और आगजनी की घटनाओं के लिए आम आदमी पार्टी तथा उसके नेताओं को जिम्मेदार ठहरा रही है। भाजपा ने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा आप विधायक अमानतुल्ला खान पर लोगों को भड़काने का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल ने बुधवार को आरोप लगाया कि ‘विपक्ष’ आगामी विधानसभा चुनाव में हार के डर से राष्ट्रीय राजधानी में हिंसा फैला रहा भाजपा ने मनीष सिसोदिया, विधायक अमानतुल्ला खान पर लोगों को भड़काने का आरोप लगाया।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को आरोप लगाया कि ‘विपक्ष’ आगामी विधानसभा चुनाव में हार के डर से राष्ट्रीय राजधानी में हिंसा फैला रहा है। दिल्ली में हिंसा तथा आगजनी की घटनाओं का उल्लेख करते हुए केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लोगों को समझना चाहिए कि दंगों के पीछे कौन है और उन्हें इस बार सबक सिखाया जाना चाहिए, जिस तरह 2015 के विधानसभा चुनाव में किया गया।

भाजपा की दिल्ली इकाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया और सीलमपुर में हिंसा और आगजनी की घटनाओं के लिए आम आदमी पार्टी तथा उसके नेताओं को जिम्मेदार ठहरा रही है। भाजपा ने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा आप विधायक अमानतुल्ला खान पर लोगों को भड़काने का आरोप लगाया।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘आप के 65 से 70 सीटें जीतने की अटकलें चल रही हैं। जब साबित हो गया है कि आप दिल्ली चुनाव बड़े बहुमत से जीतने जा रही है तो विपक्ष बड़ी हार के डर से जानबूझकर हिंसा फैला रहा है।’’ केजरीवाल ने कहा, ‘‘मुझे बताने की जरूरत नहीं है कि कौन दंगे कराने में सक्षम है।’’

उन्होंने दिल्ली के लोगों से अपील की कि वे ऐसी ताकतों को हराएं और शांति बनाए रखें। आगजनी में पुलिस की भूमिका के आरोप वाले सिसोदिया के ट्वीट और शाहीन बाग इलाके में अमानतुल्ला खान के कथित भड़काऊ भाषण पर पूछे गये सवालों का सीधा जवाब नहीं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आरोप लगा रहा विपक्ष जानता है कि हिंसा और आगजनी कौन फैला रहा है।

जाहिर है कि आप को इससे कोई फायदा नहीं होने वाला बल्कि इससे तो नुकसान ही होगा। विपक्ष को उम्मीद है कि उसे इससे फायदा होगा।’’ 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनअरविन्द केजरीवालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया