लाइव न्यूज़ :

नागरिकता कानून: केरल के कॉलेज में SFI और ABVP के बीच हुई हिंसक झड़प, देखें वीडियो

By स्वाति सिंह | Updated: December 18, 2019 16:57 IST

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें एसएफआई के स्टूडेंट्स एबीवीपी कार्यकर्ताओं की पिटाई कर रहे हैं। इस घटना के विरोध में एबीवीपी ने बुधवार को हड़ताल बुलाई भी थी।

Open in App
ठळक मुद्देएसएफआई के स्टूडेंट्स एबीवीपी कार्यकर्ताओं की पिटाई कर रहे हैं।एबीवीपी के छात्रों ने भी एसएफआई के 4 छात्रों की पिटाई कर दी। 

नागरिकता संसोधन कानून को लेकर पूरे देश के अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इसकी लौ दक्षिण से लेकर केरल तक पहुंच चुकी है। इसी बीच सोमवार (16 दिसंबर) को केरल के त्रिशूर स्थित श्री केरल वर्मा कॉलेज में स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और अखिल भारतीय विद्या परिषद (एबीवीपी) छात्र इकाई के सदस्यों के बीच झड़प हो गई।

इसके बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें एसएफआई के स्टूडेंट्स एबीवीपी कार्यकर्ताओं की पिटाई कर रहे हैं। इस घटना के विरोध में एबीवीपी ने बुधवार को हड़ताल बुलाई भी थी। इस दौरान एबीवीपी के छात्रों ने भी एसएफआई के 4 छात्रों की पिटाई कर दी। 

इस घटना का वीडियो एबीवीपी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया है। इसके साथ ही दावा किया है कि वे नागरिकता संशोधन कानून को लेकर फैली अफवाहों को दूर करने और स्टूडेंट्स को इसके बारे में समझाने गए थे, लेकिन एसएफआइ के सदस्‍यों ने उनके साथ मारपीट की।

जिसके बाद इस घटना के विरोध में एबीवीपी ने आज कैंपस में हड़ताल बुलाई थी। इस दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने भी 4 एसएफआई कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को संशोधित नागरिकता कानून की संवैधानिक वैधता का परीक्षण करने का निश्चय किया लेकिन उसने इस कानून के क्रियान्वयन पर रोक लगाने से इंकार कर दिया। संशोधित नागरिकता कानून में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आये गैर मुस्लिम शरणार्थियों को भारत की नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान है।

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति सूर्य कांत की पीठ ने इस कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली कांग्रेस के नेता जयराम रमेश और आईयूएमएल की याचिकाओं सहित 59 याचिकाओं पर केन्द्र को नोटिस जारी किया । पीठ इस मामले में अब अगले साल 22 जनवरी को सुनवाई करेगी।

टॅग्स :केरलएबीवीपीनागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं