Citizenship Act protests: दिल्ली के मंडी हाउस में धारा-144 लागू, लखनऊ में इंटरनेट बैन जारी
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 24, 2019 15:53 IST2019-12-24T12:12:39+5:302019-12-24T15:53:17+5:30
citizenship amendment act nrc protests live updates:

एएनआई फोटो
देश भर में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में इंटरनेट 25 दिसंबर रात 8 बजे तक बैन रहेगी। वहीं दिल्ली के मंडी हाउस में प्रदर्शनों के मद्देनजर धारा-144 लागू कर दी गई है। मंडी हाउस इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात है।
24 Dec, 19 : 12:19 PM
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और सांसद राहुल गांधी यूपी के मेरठ जा रहे हैं, जहां वे संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
Congress leaders Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra have left for Meerut where they will meet families of those killed in violence that broke out during protests against #CitizenshipAmendmentAct (file pic) pic.twitter.com/SGnhxZC5Tg
— ANI UP (@ANINewsUP) December 24, 2019
24 Dec, 19 : 12:14 PM
दिल्ली के मंडी हाउस इलाके में धारा-144 लागू
Delhi: Section 144 imposed in Mandi House area in view of a protest against #CitizenshipAmendmentAct. Police teams have been deployed.
— ANI (@ANI) December 24, 2019
24 Dec, 19 : 12:13 PM
CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा था जर्मनी का छात्र, मिल गया भारत छोड़ने का फरमान
संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के विरोध में विदेशी भी प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे ही एक विदेशी छात्र प्रदर्शनकारी को लेकर सोशल साइट ट्विटर पर बहस छिड़ी है। तस्वीर में दिख रहा छात्र जर्मनी से है जोकि तमिलनाडु के मद्रास आईआईटी से पढ़ाई कर रहा है। नाम है- जैकब लिडेंथल। जैकब आईआईटी के भौतिक विज्ञान विभाग का छात्र है और अभी पढ़ाई पूरी होने में एक सेमेस्टर बाकी है लेकिन सोमवार की रात उसने जर्मनी के लिए वापस हवाई जहाज पकड़ा।
दरअसल, जैकब ने अपने ट्विटर हैंडल से कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिनमें वह हाथों में स्लोगन लिखीं तख्तियां लिए दिखाई दे रहा था। उसने हाल में मद्रास आईआईटी के छात्रों द्वारा सीएए के विरोध में किए गए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करते जैकब की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं।
24 Dec, 19 : 12:13 PM
बिजनौर में हिंसा पर पहली बार यूपी पुलिस ने माना, उसकी ओर से आत्मरक्षा में चलाई गई गोली से हुई एक शख्स की मौत
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर उत्तर प्रदेश में भड़की हिंसा पर पहली बार पुलिस ने ये स्वीकार किया है कि बिजनौर में एक नागरिक की मौत उसकी गोली से हुई है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने माना है कि बिजनौर में 20 साल के मोहम्मद सुलेमान की मौत उस समय हो गई जब कॉन्सटेबल मोहित कुमार ने 'आत्मरक्षा' में उस पर गोली चला दी।
24 Dec, 19 : 12:13 PM
CAA पर पश्चिम बंगाल बीजेपी के नेता चंद्र कुमार बोस ने उठाए सवाल, पूछा- 'मुस्लिमों को भी शामिल क्यों नहीं करते'
बीजेपी पश्चिम बंगाल इकाई के वाइस-प्रेसिडेंट चंद्र कुमार बोस ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर सवाल उठाते हुए कहा है कि भारत के दरवाजे सभी धर्मों और जातियों के लिए खुले हैं। बोस ने एक के बाद एक ट्वीट कर पूछा कि अगर सीएए किसी धर्म से जुड़ा हुआ नहीं है तो फिर हिंदू, सिख, बौद्ध, ईसाई, पारसी या जैन की केवल बात क्यों की गई है। बोस ने साथ ही कहा कि मुस्लिमों को भी इसमें क्यों नहीं शामिल किया गया। बोस यही नहीं रूके और एक ट्वीट कर लिखा, 'भारत की तुलना या बराबरी किसी और देश से नहीं करें क्योंकि ये राष्ट्र सभी धर्मों और समाज के लिए खुला है।'