मुफ्त लोकलुभावन नीतियों से शहरों की तरक्की नहीं होती है: हरदीप सिंह पुरी

By भाषा | Published: August 18, 2021 09:43 PM2021-08-18T21:43:33+5:302021-08-18T21:43:33+5:30

Cities don't grow with free populist policies: Hardeep Singh Puri | मुफ्त लोकलुभावन नीतियों से शहरों की तरक्की नहीं होती है: हरदीप सिंह पुरी

मुफ्त लोकलुभावन नीतियों से शहरों की तरक्की नहीं होती है: हरदीप सिंह पुरी

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी नीत सरकार पर हमला बोलते हुए बुधवार को कहा कि ‘मुफ्त लोकलुभावन नीतियों’ से शहरों का विकास नहीं होता है। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में आम आदमी पार्टी द्वारा मुफ्त बिजली देने की घोषणाओं पर तंज कसते हुए कहा,“ वे जहां जाते हैं 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा कर आते हैं… पंजाब में भी यह वादा कर आए।” उन्होंने दिल्ली की सत्तारूढ़ पार्टी से कहा, “ पहले पंजाब में देख तो लें कि क्या स्थिति है?” पुरी ने भाजपा की ‘जन आशीर्वाद’ यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने मंगलवार को पश्चिमी दिल्ली से सांसद साहिब सिंह वर्मा के क्षेत्र, उत्तर पश्चिम दिल्ली से लोकसभा सदस्य हंसराज हंस के क्षेत्र और उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी के क्षेत्र में यात्रा निकाली थी और बृहस्पतिवार को रमेश बिधूड़ी के दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में यात्रा निकाली जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Cities don't grow with free populist policies: Hardeep Singh Puri

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे