लाइव न्यूज़ :

CISF के जवान की कोविड-19 से मौत, अबतक अर्धसैनिक बलों के 18 जवान गंवा चुके है महामारी में जान

By स्वाति सिंह | Updated: June 21, 2020 18:14 IST

दिल्ली हवाई अड्डे पर तैनात 28 जवान, गाजियाबाद स्थित रिजर्व बटालियन में 25 जवान, मुंबई हवाई अड्डे और दिल्ली मेट्रो में तैनात 17-17 जवान, कोलकाता बंदरगाह न्यास में तैनात 16 जवान, नवीं मुंबई स्थित रिलायंस कॉरपोरेट पार्क में तैनात सात जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीआईएसएफ के 41 वर्षीय जवान की रविवार को कोविड-19 संक्रमण से मौत हो गई। इसीआईएसएफ में अबतक तक 24 और जवानों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

नयी दिल्ली: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 41 वर्षीय जवान की रविवार को कोविड-19 संक्रमण से मौत हो गई। इसके साथ ही इस महामारी से जान गंवाने वाले बल के जवानों की संख्या छह हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि अबतक देश के पांच केंद्रीय अर्धसैनिक बलों- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल(आईटीबीपी), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल(सीआईएसएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 18 जवानों की जान इस महामारी में गई है।

उन्होंने बताया कि कांस्टेबल जितेंद्र कुमार की मौत दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हुई। उन्हें सांस लेने में परेशानी और बुखार होने के बाद 10 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जवान दिल्ली में ड्यूटी करने के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित हुआ। उन्होंने बताया कि जितेंद्र उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले थे और सीआईएसएफ की जयपुर स्थित आठवीं बटालियन में उनकी तैनाती थी।

बल ने शोक संदेश में कहा, ‘‘ सीआईएसएफ के महानिदेशक और सभी जवान कोरोना योद्धा जितेंद्र कुमार की दर्दनाक मौत से गहरे शोक में है जिन्होंने अपनी जान से अधिक कोविड-19 से लड़ने के अपने कर्तव्य को प्राथमिकता दी।’’ बल ने कहा, ‘‘हम जवान के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’’

उल्लेखनीय है कि 1.62 लाख जवानों वाले इस बल में कोरोना वायरस से यह छठी मौत है। बल के पास देश के 60 हवाई अड्डों और प्रमुख आधारभूत अवसंरचनाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। सीआईएसएफ में शनिवार से अबतक तक 24 और जवानों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। बल के कुल 255 संक्रमित जवान उपचाराधीन हैं जबकि 347 जवान संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। बल में संक्रमण के सबसे अधिक मामले मद्रास उच्च न्यायालय की सुरक्षा में तैनात टुकड़ी में आये हैं जहां पर 39 जवानों के कोविड-19 की चपेट में आने की पुष्टि हो चुकी है।

वहीं दिल्ली हवाई अड्डे पर तैनात 28 जवान, गाजियाबाद स्थित रिजर्व बटालियन में 25 जवान, मुंबई हवाई अड्डे और दिल्ली मेट्रो में तैनात 17-17 जवान, कोलकाता बंदरगाह न्यास में तैनात 16 जवान, नवीं मुंबई स्थित रिलायंस कॉरपोरेट पार्क में तैनात सात जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सीआईएसएफ के अलावा सीआरपीएफ के छह जवानों, बीएसएफ के तीन जवानों, एसएसबी के दो जवानों और आईटीबीपी के एक जवान की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई है।

उल्लेखनीय है कि देश के इन केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में कुल 10 लाख से अधिक जवान तैनात है और कानून व्यवस्था संभालने,सीमा की सुरक्षा करने, आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाने और आपदा राहत जैसी तमाम जिम्मेदारियों का निर्वहन ये जवान करते हैं। (भाषा इनपुट के साथ )

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी