लाइव न्यूज़ :

केरल में 25 अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमाघर

By भाषा | Updated: October 2, 2021 20:08 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, दो अक्टूबर केरल सरकार ने शनिवार को घोषणा की कि केवल 50 फीसदी दर्शकों की अनुमति समेत कुछ शर्तों के साथ 25 अक्टूबर से सिनेमाघर एवं सभागार (ऑडिटोरियम) फिर से खुल जायेंगे।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय कोविड-19 मूल्यांकन बैठक में निर्देश दिया गया कि सिनेमाघरों में केवल उन्हें ही प्रवेश की अनुमति होगी जिन्होंने टीके की दोनों खुराक ले ली है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि कर्मचारियों का भी पूर्ण टीकाकरण होना चाहिए।

इसमें कहा गया है, ‘‘सिनेमाघरों और सभागारों में केवल 50 प्रतिशत लोगों के बैठने की अनुमति होगी।"

कॉलेज भी 18 अक्टूबर से केवल उन कर्मियों एवं विद्यार्थियों के लिए खुलेंगे जिनका पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

बैठक में यह भी तय किया गया कि शादियों एवं अंतिम संस्कार में 50 लोग शामिल हो सकते हैं।

गौरतलब है कि राज्य में कोविड-19 फैलने के बाद पिछले लगभग डेढ साल से सिनेमाघर और सभागार बंद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी