लाइव न्यूज़ :

हजारीबाग में ट्रक की चपेट में आने से चीतल की मौत

By भाषा | Updated: October 26, 2021 21:58 IST

Open in App

हजारीबाग (झारखंड), 26 अक्टूबर झारखंड के हजारीबाग में राष्ट्रीय प्राणि उद्यान के एक हिस्से से निकल कर दूसरे हिस्से में जा रही एक मादा चीतल हिरण की मंगलवार को ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गयी।

हजारीबाग के मंडलीय वन अधिकारी (डीएफओ) ए चौधरी ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि हजारीबाग राष्ट्रीय प्राणि उद्यान के पश्चिमी हिस्से से पूर्वी हिस्से की ओर जा रही एक मादा चीतल हिरण को हजारीबाग-बरही राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 33 पर एक तेज गति ट्रक ने कुचल दिया।

उन्होंने बताया कि मादा हिरण को तत्काल वन विभाग के अधिकारियों ने निकट के पशु चिकित्सालय पहुंचाया लेकिन मार्ग में ही उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मादा चीतल के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जिससे यह पता लगाया जा सके कि कहीं वह गर्भवती तो नहीं थी।

चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ जंगल के साथ साथ कंटीले तार लगाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि उद्यान में फिलहाल लगभग आठ सौ हिरण हैं और अभी चल रही पशु गणना में इनकी संख्या में इजाफा होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा