चीन की सेना ने 1025 बार भारतीय सीमा का उल्लंघन किया, संसद में मंत्री ने बताया

By भाषा | Updated: November 27, 2019 20:52 IST2019-11-27T20:52:18+5:302019-11-27T20:52:18+5:30

भारत इस बात को सुनिश्चित करने के उपाय कर रहा है कि रक्षा बल अभियानगत एवं सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहे। नाइक ने कहा कि 2019 में चीन की सेना द्वारा सीमा का उल्लंघन किये जाने की घटनाओं की संख्या के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

Chinese army violated Indian border 1025 times, minister told in parliament | चीन की सेना ने 1025 बार भारतीय सीमा का उल्लंघन किया, संसद में मंत्री ने बताया

भारत और चीन के बीच 3448 किमी लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर विवाद के क्षेत्र हैं। 

Highlightsभारत एवं चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा को पारस्परिक ढंग से सीमांकित नहीं किया गया है।मंत्री ने कहा, ‘‘चूंकि दोनों पक्ष अपनी संबंधित धारणा वाली वास्तविक नियंत्रण रेखा पर गश्त करते हैं, सीमा का उल्लंघन होता है।

सरकार ने संसद को बुधवार को बताया कि 2016 से 2018 के बीच चीन की सेना द्वारा 1025 बार भारतीय सीमा का उल्लंघन किया गया।

रक्षा राज्यमंत्री श्रीपाद नाइक ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2016 में चीन की सेना का भारतीय सीमा द्वारा 273 बार उल्लंघन किया गया जो 2017 में बढ़कर 423 हो गये। 2018 में ऐसे मामलों की संख्या 326 थी।

उन्होंने कहा कि भारत इस बात को सुनिश्चित करने के उपाय कर रहा है कि रक्षा बल अभियानगत एवं सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहे। नाइक ने कहा कि 2019 में चीन की सेना द्वारा सीमा का उल्लंघन किये जाने की घटनाओं की संख्या के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

उन्होंने कहा कि भारत एवं चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा को पारस्परिक ढंग से सीमांकित नहीं किया गया है। कई ऐसे क्षेत्र हैं जिनके बारे में दोनों पक्षों की भिन्न धारणाएं हैं। मंत्री ने कहा, ‘‘चूंकि दोनों पक्ष अपनी संबंधित धारणा वाली वास्तविक नियंत्रण रेखा पर गश्त करते हैं, सीमा का उल्लंघन होता है।

सरकार यह सुनिश्चित करने के उपाय कर रही है कि रक्षा बल अभियानगत एवं सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें।’’ भारत और चीन के बीच 3448 किमी लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर विवाद के क्षेत्र हैं। 

Web Title: Chinese army violated Indian border 1025 times, minister told in parliament

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे