लाइव न्यूज़ :

Children's Day: प्रियंका गांधी ने अपने महान परदादा को ऐसे किया याद, ट्वीट कर बताई सबसे पसंदीदा कहानी 

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 14, 2019 14:53 IST

Children's Day: पंडित नेहरू की जयंती पर भारत में हर साल 14 नवम्बर को बाल दिवस यानि चिल्ड्रेन्स डे (Children's Day) मनाया जाता है। जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार (14 नवंबर) को अपने दादा जवाहरलाल नेहरू को उनकी 130वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्विटर पर उनकी पसंदीदा कहानी साझा की है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार (14 नवंबर) को अपने दादा जवाहरलाल नेहरू को उनकी 130वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने ट्विटर पर उनकी पसंदीदा कहानी साझा की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे देश के पहले प्रधानमंत्री ने एक बार अपने सुरक्षाकर्मी को अपने बिस्तर पर सोने की अनुमति दी थी और खुद पास में पड़ी कुर्सी पर सो गए थे।

प्रियंका गांधी ने ट्विट करते हुए लिखा, 'मेरे परदादा के बारे में मेरी पसंदीदा कहानी वह है जब वे अपना कार्य कर 3 बजे सुबह लौटे तो उन्होंने पाया कि उनका बॉडीगार्ड थककर उनके ही बिस्तर पर सो गया। यह देखकर उन्होंने गार्ड को कंबल ओढ़ा दिया और खुद बगल की कुर्सी पर सो गए।'

आगे उन्होंने Children's Day को टैग करते हुए लिखा, 'कभी-कभी सबसे सरल चीजें हमें सबसे शानदार कहानियों की तुलना में एक आदमी के बारे में अधिक बताती हैं।' इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि हमारे पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। इसके अलावा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने भी पंडित नेहरू को उनकी 130वीं जयंती पर शांतिवन में श्रद्धांजलि दी।

आपको बता दें कि पंडित नेहरू की जयंती पर भारत में हर साल 14 नवम्बर को बाल दिवस यानि चिल्ड्रेन्स डे (Children's Day) मनाया जाता है। जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। चाचा नेहरू को बच्चों से बेहद लगाव लगाव था। वह बच्चों और युवाओं को भारत का भविष्य बताते थे। 

नेहरू का निधन 27 मई 1964 को हो गया था। उनके निधन के बाद ऐलान किया गया था कि हर साल उनकी जयंती के मौके यानी 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाएगा।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरूबाल दिवसप्रियंका गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी