लाइव न्यूज़ :

CDS बिपिन रावत अपनी सैलरी से हर महीने PM केयर्स फंड में देंगे 50 हजार रुपये, एक साल तक रहेगा ये जारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 24, 2020 11:55 IST

पीएम केयर फंड में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने अगले एक साल के लिए हर महीने काटे जाने वाले अपने वेतन से 50 हजार रुपए का दान देना शुरू कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देचीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने पीएम केयर फंड में अपनी सैलरी के 50 हजार रुपये देने शुरू किएजनरल बिपिन रावत अगले एक साल तक अपनी सैलरी से ये 50 हजार रुपये देंगे

नई दिल्ली: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत ने पीएम केयर फंड में अगले एक साल के लिए हर महीने काटे जाने वाले अपने वेतन से 50 हजार रुपए का दान देना शुरू कर दिया है। पीएम केयर फंड की शुरुआत कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी से लड़ने के लिए की गई है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार मार्च में सीडीएस ने संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर अपील की थी कि अगले एक साल के लिए उनके वेतन से 50 हजार रुपए काटे जाएं और पीएम केयर फंड में जमा किए जाएं। उन्होंने ये भी बताया कि पत्र लिखे जाने के बाद अप्रैल के वेतन से पहली बार 50 हजार रुपए की कटौती की गई है। 

रक्षा सेवाओं के अन्य कर्मियों ने भी दी अपनी एक दिन की सैलरी

सीडीएस बिपिन रावत ने पीएम केयर फंड के लिए अन्य सभी रक्षा सेवाओं के कर्मियों के साथ अपनी एक दिन की सैलरी भी दान दी थी। बता दें कि फंड शुरू होने के तुरंत बाद मार्च में ही ये दान किया गया था। अब रक्षा मंत्रालय के कर्मचारियों को अगले एक साल के लिए हर महीने एक दिन का वेतन दान करने का विकल्प दिया गया है और यह स्वेच्छा से किया जाएगा। 

वहीं, सूत्रों का कहना है कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत द्वारा पीएम केयर फंड में हर महीने 50,000 रुपए की राशि कोरोनो वायरस के खिलाफ लड़ाई में अपना योगदान देने के लिए अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी प्रोत्साहित कर सकती है। वैसे सीडीएस बिपिन रावत के अलावा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य और पूर्व तटरक्षक प्रमुख राजेंद्र सिंह ने भी अपने वेतन का 30 प्रतिशत पीएम केयर फंड को दान कर दिया है। पीएम फंड के लिए सेना मुख्यालय में कई वरिष्ठ अधिकारियों ने योगदान दिया है।

लगातार तीसरे दिन कोरोना पॉजिटिव मामलों में दिखी बढ़ोतरी

कोरोना वायरस के कारण देश की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। देश में रविवार को लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के मामलों में काफी बढ़ोतरी देखी गई जहां पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 6,767 नए मामले सामने आए और 147 लोगों की मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक संक्रमण के कुल मामले 1,31,868 हो गए जबकि बीमारी के कारण मरने वालों की संख्या 3,867 पर पहुंच गई है। मंत्रालय के बुलेटिन के मुताबिक 73,560 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि 54,440 लोग स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है।

(भाषा इनपुट भी)

टॅग्स :कोरोना वायरसबिपिन रावतपीएम केयर्स फंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहवाई दुर्घटनाः 1966 से 2026, होमी भाभा से लेकर अजित पवार?, देखिए 12 बड़ी दुर्घटना और देश ने खो दिए बड़े दिग्गज?

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं