लाइव न्यूज़ :

पंजाब, हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने लाला लाजपत राय को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: January 28, 2021 18:08 IST

Open in App

चंडीगढ़, 28 जनवरी पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और हरियाणा के उनके समकक्ष मनोहर लाल खट्टर ने बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

अमरिंदर सिंह ने कहा कि राय के दृष्टिकोण ने देश की आजादी की लड़ाई के संकल्प को आगे बढ़ाया जबकि खट्टर ने कहा कि मातृभूमि की सेवा में उनके योगदान के लिए देश हमेशा स्वतंत्रता सेनानी का आभारी रहेगा।

अमरिंदर सिंह ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘पंजाब केसरी लाला लाजपत राय जी को आज उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। वह महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिनके दृष्टिकोण ने, खासकर साइमन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान उनकी कुर्बानी ने आजादी के लिए हमारे संघर्ष के दौरान राष्ट्र को प्रेरणा दी। ’’

खट्टर ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मातृभूमि की सेवा में उनके योगदान के लिए देश सदैव उनका आभारी रहेगा।’’

राय का जन्म 1865 में हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा