लाइव न्यूज़ :

मंत्री स्वाति सिंह ने सीओ को दी कथित धमकी, ऑडियो वायरल होने के बाद सीएम योगी ने किया तलब, लगाई फटकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 16, 2019 12:27 IST

सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्यमंत्री स्वाति सिंह को तलब करके लगाई फटकार है। साथ ही डीजीपी से 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी है।

Open in App
ठळक मुद्दे सीएम योगी ने इस मामले में डीजीपी से 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी है।मंत्री स्वाति सिंह को सीएम योगी ने तलक किया और फटकार लगाई है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यमंत्री स्वाति सिंह को तलब कर फटकार लगाई है। स्वाति सिंह ने कथित रूप से सीओ को धमकाया था जिसका ऑडियो वायरल हो गया। वो अंसल ग्रुप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से नाराज थी। सीएम योगी ने इस मामले में डीजीपी से 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने लखनऊ के एसएसपी से रिपोर्ट तलब की है।

क्या है पूरा मामला?

योगी सरकार में राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने सीओ लखनऊ कैंट को अंसल ग्रुप के खिलाफ एफआईआर को लेकर फोन किया था। बातचीत के दौरान वो सीओ बीनू सिंह को एफआईआर खत्म करने की सलाह दे रही हैं। उनका लहजा धमकी भरा है जिसमें वो कहती सुनाई दे रही हैं कि अगर यहां पर काम करना है तो एक दिन आकर बैठ लीजिएगा।

उनकी इस बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे मंत्री स्वाति सिंह की आलोचना हो रही है। डीजीपी ने इस मामले में एसएसपी से रिपोर्ट मांगी है। उधर सीएम योगी तक मामला पहुंचने के बाद उन्होंने फौरन स्वाति सिंह को तलब किया। पूरा मामला सुनने के बाद उन्होंने फटकार लगाई। सीएम योगी ने डीजीपी से 24 घंटे के अंदर पूरी रिपोर्ट मांगी है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी