मुख्यमंत्री ने मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संजीवनी वाहन का शुभारंभ किया

By भाषा | Published: May 4, 2021 11:57 PM2021-05-04T23:57:26+5:302021-05-04T23:57:26+5:30

Chief Minister launches Sanjeevani vehicle to ensure oxygen availability to patients | मुख्यमंत्री ने मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संजीवनी वाहन का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संजीवनी वाहन का शुभारंभ किया

रांची, चार मई झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को संजीवनी वाहन का शुभारंभ किया।

सोरेन ने संजीवनी वाहन को हरी झंडी दिखाने के बाद कहा कि कोविड सर्किट के माध्यम से राज्य में जरूरतमंद मरीजों को ऑक्सीजन युक्त बिस्तर मुहैया कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण की गति जिस तेजी के साथ बढ़ रही है, उस लिहाज से अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त बिस्तरों की मांग भी बढ़ रही है ऐसे में सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि संक्रमितों को ऑक्सीजन की कमी ना हो।

सोरेन ने कहा कि पहले चरण में संजीवनी वाहन रांची में ऑक्सीजन उपलब्ध कराएंगे, बाद में इस सेवा का विस्तार धनबाद और जमशेदपुर में किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Chief Minister launches Sanjeevani vehicle to ensure oxygen availability to patients

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे