लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री ने की मध्य प्रदेश में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में आठ प्रतिशत वृद्धि की घोषणा

By भाषा | Updated: October 21, 2021 20:01 IST

Open in App

भोपाल, 21 अक्टूबर मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को उनके महंगाई भत्ते में आठ प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की।

चौहान ने यहां बयान जारी कर कहा, '' मेरे प्रदेश के कर्मचारी सच्चे अर्थों में कर्मयोगी हैं। कोरोना काल में कर्मचारियों ने जो सेवा की है, वह निश्चय ही अभिनंदनीय है।''

उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल में राज्य को महामारी की दो लहरों का सामना करना पड़ा था। इस कारण एक ओर सरकार का खर्च बढ़ा, वहीं दूसरी ओर राजस्व आय में भारी कमी आई। इसीलिए सरकार ने उस कठिन समय में कर्मचारियों को दी जाने वाली वेतन-वृद्धि को कुछ समय के लिए स्थगित किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाने और वेतन-वृद्धि देने का निर्णय लिया है।

चौहान ने कहा, ‘‘प्रदेश के सभी शासकीय सेवकों का महंगाई भत्ता आठ प्रतिशत बढ़ाया जाएगा। कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता नवंबर 2021 में भुगतान होने वाले, अक्टूबर 2021 के वेतन में जुड़कर मिलेगा। इसके साथ ही अब प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को मिलने वाला कुल महंगाई भत्ता 12 प्रतिशत से बढ़कर 20 प्रतिशत हो जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि महामारी के चलते राज्य की वित्तीय स्थिति अत्यधिक प्रभावित होने से शासकीय सेवकों को जुलाई 2020 और जनवरी 2021 में मिलने वाली वेतनवृद्धि भी स्थगित रखी गयी थी। राज्य सरकार ने अब यह निर्णय लिया है कि लंबित वेतनवृद्धि का 50 प्रतिशत नवम्बर 2021 में भुगतान होने वाले, अक्टूबर 2021 के वेतन के साथ दिया जाएगा।

चौहान ने कहा कि लंबित वेतनवृद्धि की शेष 50 प्रतिशत राशि, मार्च 2022 में भुगतान होने वाले फरवरी 2022 के वेतन के साथ दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां