लाइव न्यूज़ :

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा- मोदी सरकार करेगी जम्मू-कश्मीर के लिये परिसीमन आयोग का गठन

By भाषा | Updated: November 2, 2019 05:18 IST

अरोड़ा ने झारखंड में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के लिये आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जम्मू कश्मीर में विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन से जुड़े एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम के प्रावधानों के मुताबिक राज्य के लिये परिसीमन आयोग का गठन गृह मंत्रालय को करना है।

Open in App
ठळक मुद्दे जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 60 के तहत केन्द्र शासित क्षेत्र जम्मू कश्मीर की विधानसभा की सीटों की संख्या 107 से बढ़ाकर 114 करना है। इनमें से 24 सीटें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में है।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि जम्मू कश्मीर को केन्द्र शासित क्षेत्र घोषित किये जाने के बाद राज्य की विधानसभा सीटों के पुनर्निर्धारण के लिये परिसीमन आयोग का गठन चुनाव आयोग नहीं बल्कि केन्द्र सरकार करेगी।

अरोड़ा ने झारखंड में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के लिये आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जम्मू कश्मीर में विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन से जुड़े एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम के प्रावधानों के मुताबिक राज्य के लिये परिसीमन आयोग का गठन गृह मंत्रालय को करना है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जम्मू कश्मीर की विधानसभा सीटों का खाका तैयार करने के लिये परिसीमन आयोग के गठन की अधिसूचना गृह मंत्रालय जारी करेगा या विधि एवं न्याय मंत्रालय, यह दोनों मंत्रालयों को मिलकर तय करना है। अरोड़ा ने कहा, ‘‘परिसीमन आयोग का प्रमुख कौन होगा, इस बारे में चुनाव आयोग वरिष्ठता के आधार पर अपना उपयुक्त प्रतिनिधित्व सरकार के समक्ष प्रस्तुत कर देगा।’’

उल्लेखनीय है कि आयोग द्वारा परिसीमन आयोग का गठन किये जाने की अटकलों पर स्पष्टीकरण देते हुये अरोड़ा ने कहा कि परिसीमन से जुड़े आयोग के दो पूर्व विशेषज्ञ सिंगारा राम और आर के श्रीवास्तव की सेवायें आयोग ले रहा है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में परिसीमन के बारे में सरकार जब कहेगी, आयोग अपना काम करने के लिये तैयार है।

उल्लेखनीय है कि जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 60 के तहत केन्द्र शासित क्षेत्र जम्मू कश्मीर की विधानसभा की सीटों की संख्या 107 से बढ़ाकर 114 करना है। इनमें से 24 सीटें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में है। अरोड़ा ने इन कानूनी प्रावधानों का जिक्र करते हुये कहा कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा की सीटों की संख्या परिसीमन के बाद प्रभावी तौर पर 83 से बढ़कर 90 हो जायेगी। 

टॅग्स :चुनाव आयोगमोदी सरकारजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया