लाइव न्यूज़ :

सोने के लिये तख्त, खाने में दाल -रोटी, जानें तिहाड़ जेल में कैसे कटेंगे चिदंबरम के 14 दिन, इसी वार्ड में बेटे कार्ति भी थे बंद

By भाषा | Updated: September 5, 2019 22:54 IST

सीबीआई ने 15 मई, 2017 को पी. चिदंबरम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया था और INX media case मामले में आरोपी बनाया था।

Open in App
ठळक मुद्देएक जेल अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्हें एक अलग कोठरी दी जा रही है और वह पश्चिमी शैली के शौचालय का इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसा अदालत ने निर्देश दिया है।’’ जेल के एक अधिकारी ने कहा कि आम तौर पर रात का खाना सात से आठ बजे के बीच कैदियों को दिया जाता है।

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को बृहस्पतिवार की शाम तिहाड़ जेल लाया गया और जेल अधिकारियों के अनुसार उन्हें अलग कोठरी और पश्चिमी शौचालय के अलावा कोई विशेष सुविधा नहीं मिलेगी। अन्य कैदियों की तरह वह जेल के पुस्तकालय का उपयोग कर सकेंगे और एक निश्चित समय तक टेलीविजन देख सकते हैं। आवश्यक मेडिकल जांच के बाद चिदंबरम को जेल नंबर सात में रखा गया है।

आम तौर पर प्रवर्तन निदेशालय के मामलों में आरोपियों को इसी जेल में रखा जाता है। उनके पुत्र कार्ति को भी पिछले साल इसी मामले में उसी कोठरी में 12 दिनों तक रखा गया था। अगस्तावेस्टलैंड और बैंक धोखाधड़ी मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी भी इसी जेल में बंद हैं। जेल के एक अधिकारी ने कहा कि आम तौर पर रात का खाना सात से आठ बजे के बीच कैदियों को दिया जाता है लेकिन यह उन लोगों के लिए अलग रखा जाता है जो अदालती प्रक्रियाओं के कारण देर से पहुंचते हैं। सामान्यतया रात के खाने में रोटियां, दाल, सब्जी और चावल होता है।

उन्होंने बताया कि चिदंबरम को कोठरी में रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक रखा जाएगा। सुबह सात से आठ बजे के बीच नाश्ता दिया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि वह या तो आरओ मशीन से पानी पी सकते हैं या कैंटीन से पानी की बोतल खरीद सकते हैं। संप्रग सरकार में गृह मंत्री रहे चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता को उच्च सुरक्षा के बीच राउज एवेन्यू अदालत से एशिया की सबसे बड़ी जेल में लाया गया। जेल अधिकारियों को चिदंबरम को अदालत से जेल लाने में लगभग 35 मिनट लगे।

एक जेल अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्हें एक अलग कोठरी दी जा रही है और वह पश्चिमी शैली के शौचालय का इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसा अदालत ने निर्देश दिया है।’’

टॅग्स :पी चिदंबरमआईएनएक्स मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

भारतBihar Elections 2025: बिहार के नतीजों का पूरे देश पर होगा असर!, पीएम मोदी करेंगे 12 रैली

भारत'ऑपरेशन ब्लू स्टार एक गलती थी', पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम बोले- "इंदिरा गांधी को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी"

भारतशशि थरूर के बाद चिदंबरम और सलमान खुर्शीद ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सराहा, जानें कांग्रेस से अलग क्यों बोल रहे तीनों वरिष्ठ नेता

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया