लाइव न्यूज़ :

चिदंबरम बोले एवोकाडो खाती हैं सीतारमण, किस देश में पाया जाता है, हिन्दी में किस नाम से जानते है, जानिए इसके फायदे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2019 14:32 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान पर हमला किया। उन्होंने कहा कि सीतारमण प्याज नहीं तो क्या एवोकाडो खाती हैं। मालूम हो कि संसद में सीतारमण ने कहा था कि प्याज नहीं खाती हूं।

Open in App
ठळक मुद्देगौरतलब है कि एवोकाडो को हिन्दी में रुचिरा कहते हैं, जो कि एक फल है। मुख्य तौर पर ये साउथ मैक्सिको में मिलता है।इसे हिन्दी में रुचिरा या मक्खनफल भी कहा जाता है। यह एक बड़ी बेरी फल है, जिसमें एक बड़ा बीज होता है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद संसद पहुंचे। चिदंबरम ने आज संसद भवन परिसर में कांग्रेस सांसदों के साथ, प्याज की कीमतों पर हुए विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

यहां उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान पर हमला किया। उन्होंने कहा कि सीतारमण प्याज नहीं तो क्या एवोकाडो खाती हैं। मालूम हो कि संसद में सीतारमण ने कहा था कि प्याज नहीं खाती हूं। एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्याज का उत्पादन क्यों गिर गया है? वहीं एक सांसद ने सीतारमण से पूछा, 'क्या आप मिस्र की प्याज खाती हैं?' गौरतलब है कि एवोकाडो को हिन्दी में रुचिरा कहते हैं, जो कि एक फल है। मुख्य तौर पर ये साउथ मैक्सिको में मिलता है।

एवोकाडो पेड़, जो दक्षिण मध्य मैक्सिको में पाया जाता है। यह पुष्प परिवार लॉरेसी के सदस्य के रूप में पाया जाता है। इसे हिन्दी में रुचिरा या मक्खनफल भी कहा जाता है। यह एक बड़ी बेरी फल है, जिसमें एक बड़ा बीज होता है। एवोकाडो की खेती पूरे विश्व में उष्णकटिबंधीय और भूमध्यसागरीय जलवायु में इसकी खेती की जाती है।

रुचिरा हरे रंग के मांसल नाशपाती / अंडे के आकार के या गोलाकार होता है। इसे काटने के बाद पकाया जाता है। 2017 में मेक्सिको ने एवोकाडो की विश्व आपूर्ति का लगभग 34% उत्पादन किया था।

खाने में एवोकाडो को आमतौर पर कच्चा ही खाया जाता है। इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर काली मिर्च और नमक छिड़क कर सलाद के रूप में भी खाया जा सकता है। कई जगहों पर सैंडविच में भी एवोकाडो का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा बटर या ऑयल के स्थान पर भी इस्तेमाल कर अनहेल्दी कैलोरी लेने से बचा जा सकता है। एवोकाडो में 14 ग्राम फैट पाया जाता है जबकि बटर में 81 ग्राम फैट मौजूद रहता है। इसलिए बटर के स्थान पर एवोकैडो का इस्तेमाल कर इसके अनोखे स्वाद का भी आनंद उठाया जा सकता है।

एवोकाडो की गिनती विश्व के चुनिंदा लोकप्रिय फलों में होती है। इसका स्वाद थोड़ा मक्खन जैसा होता है, इसलिए इसे बटर फ्रूट भी कहा जाता है। इसका सेवन कई प्रकार से किया जाता है, जैसे स्मूथी, ब्रेड टोस्ट के साथ या फिर आइसक्रीम के साथ। एवोकाडो को सुपरफूड की संज्ञा दी गई है। इसमें शुगर की मात्रा कम होती है, जबकि यह फाइबर व मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध होता है (1)।

स्टाइलक्रेज के इस लेख में जानिए कि एवोकाडो किस प्रकार आपके शरीर को फायदा पहुंचा सकता है। उससे पहले इस फल के विषय में कुछ और खास बातें जान लेते हैं।

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रपी चिदंबरमनिर्मला सीतारमणमोदी सरकारकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह