देश भर में धूम-धाम से मनाई जा रही है छोटी दिवाली, अयोध्या में एक साथ जलाए जायेंगे तीन लाख दीये

By मेघना वर्मा | Published: November 6, 2018 11:00 AM2018-11-06T11:00:16+5:302018-11-06T11:00:16+5:30

छोटी दिवाली के दिन दोपहर 12 बजे शोभायात्रा भी निकाली जाएगी साथ ही शाम 4 बजे रामपार्क में कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Chhoti Diwali 2018: UP cm yogi adityanath to participate in dipotsav programme in ayodhya | देश भर में धूम-धाम से मनाई जा रही है छोटी दिवाली, अयोध्या में एक साथ जलाए जायेंगे तीन लाख दीये

देश भर में धूम-धाम से मनाई जा रही है छोटी दिवाली, अयोध्या में एक साथ जलाए जायेंगे तीन लाख दीये

पूरे देश में आज छोटी दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है। कहीं घर में सजावट हो रही है तो कहीं दीए जलाने की तैयारी। रोशनी का पर्व दिवाली इस बार 7 नवंबर को मानाई जाएगी। भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में सालों से यह पर्व मनाया जा रहा है। 

इस साल दीवाली का ये पर्व और भी खास होने वाला है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छोटी दिवाली के आज के मौके पर अयोध्यम पहुंचेंगे और सरयू नदी के तट पर 3 लाख से ज्यादा दीये जलाएगें। छोटी दीपावली के दिन पूरी अयोध्या रोशनी से जगमगा जाएगी। इस कार्यक्रम की तैयारियां जोरो पर हैं। 



 

बताया जा रहा है इस कार्यक्रम में कोरिया के राष्ट्रपति की पत्नी अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। आज ही के दिन अयोध्या में राम मंदिर या राम की विराट मूर्ती को बनाने का ऐलान भी किया जा सकता है। 

छोटी दिवाली के दिन दोपहर 12 बजे शोभायात्रा भी निकाली जाएगी साथ ही शाम 4 बजे रामपार्क में कार्यक्रम आयोजित होंगे। सिर्फ यूपी में ही नहीं बल्कि पूरे देश में इसकी तैयारी हो चुकी है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पर भी रोशनी जगमगा उठी है। 



 

Web Title: Chhoti Diwali 2018: UP cm yogi adityanath to participate in dipotsav programme in ayodhya

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे