लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मियों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़, एक माओवादी ढेर, दो पकड़े गए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 18, 2023 14:38 IST

बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि नैमेड़ थाना क्षेत्र में भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर रेडडी गांव स्थित शिविर से डीआरजी के दल को गश्त पर रवाना किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देकचलावारी गांव के जंगल में नक्सलियों ने सुबह आठ बजे सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की तथा कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी होने के बाद नक्सली वहां से भाग गए। नक्सलियों की बीच मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को पकड़ लिया।

बीजापुरः छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मंगलवार को एक नक्सली को मार गिराया तथा दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि जिले के नैमेड थाना क्षेत्र में कचलावारी गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया तथा दो नक्सलियों को पकड़ लिया है।

उन्होंने बताया कि नैमेड़ थाना क्षेत्र में भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर रेडडी गांव स्थित शिविर से डीआरजी के दल को गश्त पर रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि दल जब आज सुबह लगभग आठ बजे कचलावारी गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की तथा कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी होने के बाद नक्सली वहां से भाग गए। वार्ष्णेय ने बताया पुलिस और नक्सलियों की बीच मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को पकड़ लिया जबकि घटनास्थल से एक नक्सली का शव बरामद किया गया।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार एक नक्सली घायल है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। वहीं मंगलवार सुबह ही नारायणपुर जिले में पुलिस के जवानों और आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए गए आईईडी बम को भी जवानो की टीम ने ढूंढ निकाला है।

भाषा इनपुट

टॅग्स :छत्तीसगढ़नक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां