छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब शनिवार को होगा ''बैगलेस डे'', पढ़ाई की जगह कराया जाएगा योग और व्यायाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 7, 2022 06:38 PM2022-07-07T18:38:35+5:302022-07-07T18:38:35+5:30

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के स्कूलों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब शनिवार को राज्य के स्कूलों के बच्चों को बैग लेकर नहीं जाना होगा। इस दिन स्कूलों में योग व्यायाम खेलकूद सांस्कृतिक गतिविधियां आदि कराई जाएंगी

Chhattisgarh school students will go bagless on Saturdays | छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब शनिवार को होगा ''बैगलेस डे'', पढ़ाई की जगह कराया जाएगा योग और व्यायाम

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब शनिवार को होगा ''बैगलेस डे'', पढ़ाई की जगह कराया जाएगा योग और व्यायाम

Highlightsशनिवार को बच्चों को स्कूल में एक्टिविटी कराई जाएंगीबच्चों को आस पास के माहौल से जोड़ने के लिए ये कदम उठाया गया है शनिवार के दिन बच्चों ने जो कार्य किए हैं या जो बनाया होगा, वो प्रदर्शित किया जाएगा

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के स्कूलों के लिए एक नया नियम बनाया है। जिसके तहत अब शनिवार को राज्य के स्कूलों में ''बैगलेस डे'' होगा। इस दिन बच्चे बिना बैग के स्कूल जाएंगे। राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को ये जानकारी दी है। प्रत्येक शनिवार को स्कूलों में खेलकूद व्ययाम और योग कराया जाएगा। नए नियम के मुताबिक स्कूल के प्राचार्य को अपने स्कूल के लिए हर शनिवार की गतिविधियों की पूर्व योजना बनानी होगी और इसे नोटिस बोर्ड पर लिखना होगा। 

खेल-खेल में बच्चे करेंगे पढ़ाई 


अधिकारियों ने बताया कि स्कूली शिक्षा को रोचक, व्यावहारिक बनाने के लिए और बच्चों को अपने आस पास के माहौल से जोड़ने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने ये कदम उठाया है। हर शनिवार को बच्चे खेल-खेल में पढ़ाई करेंगे और नई चीज़े सीखेंगे। अधिकारियों की मानें तो इस नए नियम का मकसद है कि स्कूली शिक्षा ज्ञानवर्धक के साथ मनोरंजक भी हो। इससे बच्चों में भी स्कूल आने के प्रति रूचि जागृत होगी। उन्होंने बताया शनिवार को स्कूलों में योग,व्यायाम, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियां कराई जाएंगी।

शनिवार को होंगी सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियां


शनिवार के दिन स्कूलों में पहले प्रार्थना होगी। उसके बाद अलग अलग समय पर योग,व्यायाम,खेल, सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियां होंगी। बता दें की पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों में व्यायाम,योग, खेल प्रतियोगिता, साहित्यिक, सांस्कृतिक गतिविधियां, मूल्य शिक्षा, कला शिक्षा आदि दी जाएंगी।

Web Title: Chhattisgarh school students will go bagless on Saturdays

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Raipur