लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ सरकार ने लिया बड़ा फैसला, किसानों से इस वर्ष खरीदेगी 88 लाख टन धान

By भाषा | Updated: January 21, 2019 22:16 IST

राज्य के कृषि, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री रवींद्र चौबे ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

Open in App

छत्तीसगढ़ सरकार ने इस वर्ष किसानों से लगभग 88 लाख टन धान खरीदने का फैसला किया है।राज्य के कृषि, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री रवींद्र चौबे ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।चौबे ने बताया कि राज्य में किसानों से 75 लाख टन धान उपार्जन का लक्ष्य रखा गया था। अब तक 71 लाख टन धान की खरीदी की जा चुकी है। धान खरीदी के लिए 10 दिन का समय शेष है। 31 जनवरी तक लगभग 88 लाख टन धान की खरीदी का निर्णय लिया गया है।मंत्री ने बताया कि केंद्रीय पूल में चावल की मात्रा 24 लाख टन से बढ़ाकर 32 लाख टन करने केंद्र को दोबारा पत्र लिखा जाएगा। केंद्रीय पूल में 24 लाख टन धान का लक्ष्य था। केंद्र और राज्य पूल में चावल भेजने के बाद बचत धान का उपयोग नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से किया जाएगा।उन्होंने बताया कि राज्य के उद्योगों और स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने के लिये शासकीय विभागों में सरकारी ई-पोर्टल जेम के स्थान पर छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (सीएसआईडीसी) से सामग्री खरीदी का निर्णय लिया गया। इसके लिये छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम 2002 में संशोधन किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम द्वारा छह माह के भीतर आनलाईन सामग्री क्रय करने के लिये नया पोर्टल बनाया जाएगा।मंत्री ने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में पांचवी अनुसूचित क्षेत्र सरगुजा और बस्तर संभाग के साथ-साथ कोरबा जिले में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की जिला कैडर में भर्ती की अवधि को दो वर्ष बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़भूपेश बघेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां