लाइव न्यूज़ :

मनी लॉन्ड्रिंग: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की उप सचिव सौम्या चौरसिया को ईडी ने किया गिरफ्तार

By रुस्तम राणा | Updated: December 2, 2022 21:16 IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव सौम्या चौरसिया को ईडी ने गिरफ्तार कर चार दिन की हिरासत में भेज दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देचौरसिया को ईडी ने गिरफ्तार कर चार दिन की हिरासत में भेज दिया हैइस मामले में चौरसिया के घर पर फरवरी 2020 में भी छापा मारा गया था

रायपुर: मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में छत्तीसगढ़ के एक शीर्ष नौकरशाह को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया है।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव सौम्या चौरसिया को ईडी ने गिरफ्तार कर चार दिन की हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तारी के बाद चौरसिया को स्वास्थ्य जांच के लिए ले जाया गया और फिर उन्हें एक स्थानीय अदालत में ले जाया गया।

इससे पहले ईडी ने अक्टूबर में मामले में छापे मारने के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी समीर विश्नोई और दो अन्य को गिरफ्तार किया था। ईडी द्वारा आयकर विभाग की एक शिकायत पर ध्यान दिए जाने के बाद शुरू की गई मनी लॉन्ड्रिंग जांच एक कथित घोटाले से जुड़ी हुई है।

इस मामले में चौरसिया के घर पर फरवरी 2020 में भी छापा मारा गया था। छापे के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने उन 19 कारों को जब्त कर लिया था जिसे छापेमारी के लिए कथित तौर पर आयकर अधिकारियों ने किराये पर लिया था। 

पुलिस के मुताबिक, सारी गाड़ियां नो-पार्किंग जोन में खड़ी थीं इसलिए उन्होंने मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार जुर्माना वसूल किया और वाहनों को छोड़ दिया। 

वहीं मुख्यमंत्री ने केंद्रीय एजेंसी द्वारा छापे को "राजनीतिक प्रतिशोध" बताया था और दावा किया था कि यह उनकी सरकार को "अस्थिर" करने का प्रयास किया जा रहा है। 

बघेल ने कहा, "ईडी और आयकर जैसी एजेंसियों को भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए, हम इसका स्वागत करते हैं, लेकिन जिस तरह से ईडी और आई-टी विभाग की जांच के दौरान अवैध गतिविधियां सामने आ रही हैं, वह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है।"

टॅग्स :भूपेश बघेलछत्तीसगढ़प्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन