छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 डीआरजी जवान शहीद

By अनिल शर्मा | Published: February 25, 2023 11:28 AM2023-02-25T11:28:34+5:302023-02-25T12:49:18+5:30

रिपोर्ट के मुताबिक मुठभेड़ में घायल जवानों को घटनास्थल से निकालने की कोशिश की जा रही है। वहीं आस-पास स्थित पुलिस कैंप से जवानों की टुकड़ी को भी मौके के लिए रवाना किया जा रहा है।

Chhattisgarh 3 soldiers martyred in Encounter between security forces and Naxalites in Sukma | छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 डीआरजी जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 डीआरजी जवान शहीद

Highlights ये मुठभेड़ जगरगुंडा थाना क्षेत्र में हुई है। हमले में एक सहायक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए।मुठभेड़ में नक्सलियों के भी घायल होने की सूचना है। 

रायपुरः छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक सहायक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक, माओवादियों ने जवानों को एंबुश में फंसा कर गोलीबारी की। दोनों तरफ से  ताबड़तोड़ गोलीबारी जारी है। इस मुठभेड़ में 3 डीआरजी जवानों के शहीद और 2 जवानों के घायल होने की भी खबर है। वहीं नक्सलियों के भी घायल होने की सूचना है। 

समाचार एजेंसी ने एएनआई ने बताया कि ये मुठभेड़ जगरगुंडा थाना क्षेत्र में हुई है। मृतकों में एएसआई रामूराम नाग, सहायक कांस्टेबल कुंजम जोगा और सैनिक वंजम भीमा शामिल हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह जगरगुंडा थाना से डीआरजी के दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल जब सुबह नौ बजे जगरगुंडा और कुंदेड़ गांव के मध्य था तभी नक्सलियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। माओवादियों ने एंबुश लगा रखा था। जिसमें जवान फंस गए। इस हमले में एक सहायक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, नक्सलियों की गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Web Title: Chhattisgarh 3 soldiers martyred in Encounter between security forces and Naxalites in Sukma

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे