छत्रपति संभाजीनगर जिला परिषदः 8 तालुका की कुल 63 में से 52 सीट पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे शिवसेना व भाजपा?, सिल्लोड तालुका की 11 सीटों पर अलग-अलग...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2026 21:50 IST2026-01-20T21:48:52+5:302026-01-20T21:50:54+5:30

Chhatrapati Sambhajinagar Zilla Parishad: छत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद की 63 सीटों में से भाजपा 27 और शिवसेना 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

Chhatrapati Sambhajinagar Zilla Parishad Shiv Sena and BJP contest together 52 out total 63 seats 8 talukas Separate contest on 11 seats of Sillod taluka | छत्रपति संभाजीनगर जिला परिषदः 8 तालुका की कुल 63 में से 52 सीट पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे शिवसेना व भाजपा?, सिल्लोड तालुका की 11 सीटों पर अलग-अलग...

Chhatrapati Sambhajinagar Zilla Parishad

HighlightsChhatrapati Sambhajinagar Zilla Parishad: जिले की पंचायत समितियों के चुनाव के लिए भी गठबंधन करेंगे।Chhatrapati Sambhajinagar Zilla Parishad: सिल्लोड में स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।Chhatrapati Sambhajinagar Zilla Parishad: चुनाव चिन्ह 'धनुष और बाण' पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेंगे।

Chhatrapati Sambhajinagar:महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद के आगामी चुनावों में आठ तालुकों की कुल 63 में से 52 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। शिवसेना नेता और राज्य मंत्री संजय शिरसाट ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि राज्य सरकार में दोनों सहयोगी दल सिल्लोड तालुका की 11 सीटों पर अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे। शिरसाट ने कहा, "छत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद की 63 सीटों में से भाजपा 27 और शिवसेना 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

वे जिले की पंचायत समितियों के चुनाव के लिए भी गठबंधन करेंगे।" उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गठबंधन करने और बगावत मुक्त मुकाबला सुनिश्चित करने की पहल की है। भाजपा नेता और मंत्री अतुल सावे ने शिवसेना विधायक अब्दुल सत्तार पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेता गठबंधन की बैठकों में शामिल होने के प्रभारी मंत्री शिरसाट के निर्देशों की अनदेखी करते हैं और जब मुख्यमंत्री क्षेत्र के दौरे पर आते हैं तो वह उपस्थित नहीं रहते। सावे ने कहा, "उन्होंने (सत्तार) सिल्लोड में स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

हमने भी सिल्लोड में अकेले ही चुनाव लड़ने का फैसला किया है।" सावे ने शिंदे के प्रति सत्तार की निष्ठा पर भी सवाल उठाए। इस बीच, सत्तार ने भी कड़े तेवर दिखाए। उन्होंने कहा, "हम सिल्लोड और सोयगांव में शिवसेना के चुनाव चिन्ह 'धनुष और बाण' पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेंगे।" 

Web Title: Chhatrapati Sambhajinagar Zilla Parishad Shiv Sena and BJP contest together 52 out total 63 seats 8 talukas Separate contest on 11 seats of Sillod taluka

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे