Cheetah In Kuno: कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा ने 3 शावकों को दिया जन्म

By आकाश सेन | Published: January 3, 2024 07:07 PM2024-01-03T19:07:21+5:302024-01-03T19:13:32+5:30

भोपाल: श्योपुर कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आई मादा चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया है। बुधवार को कूनो डीएफओ ने शावकों की जन्म की खुशखबरी दी है।

Cheetah In Kuno: Female Cheetah Asha gives birth to 3 cubs in Kuno National Park | Cheetah In Kuno: कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा ने 3 शावकों को दिया जन्म

Cheetah In Kuno: कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा ने 3 शावकों को दिया जन्म

Highlightsनए साल में कूनो में फिर गूंजी किलकारी ।अपने जन्मदिन पर प्रधान मंत्री मोदी ने रखा था आशा का नाम।इससे पहले मादा चीता सियाया ने 24 मार्च को चार शावकों को जन्म दिया था।

भोपाल:मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क से एक बड़ी खुशखबरी आई है। मादा चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया है। चीते के नन्हे शावकों को देखकर वन कर्मियों में खुशी दौड़ गई। तीनों नन्हे शावक पूरी तरह से स्वस्थ हैं। 

नेशनल पार्क का मैदानी अमला और डॉक्टरों की टीम शावकों पर नजर बनाए हुए हैं। इन नन्हे मेहमानों के जन्म से कूनो में अब कुल 18 चीता और शावक हो गए हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया था आशा को नाम
गौरतलब है कि पिछले साल 17 सितंबर को नामीबिया से कूनों नेशनल पार्क में लाई गई मादा चीता आशा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही नाम दिया था। उन्होंने ही इन्हें कूनो में रिलीज किया था। आशा से उम्मीद भी जताई गई थी कि वह कूनो के साथ देश को जल्द खुशखबरी देगी और हुआ भी ऐसा ही । 

17 सितंबर 2022 को नामीबिया से 8 चीते लाए गए थे। 18 फरवरी 2023 को साउथ अफ्रीका से 12 चीते लाए गए थे। इनमें से नामीबिया से लाई गई मादा चीता ज्वाला 27 मार्च 2023 ने 4 शावकों को जन्म दिया था। इस तरह कुल 24 चीता शावकों में से अब तक 6 चीता और 3 शावकों की मौत हो गई। जिसके बाद 15 चीता कूनो में थे। अब आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया है। जिसके बाद कूनो में चीता और शावकों की संख्या 18 हो गई है।

Web Title: Cheetah In Kuno: Female Cheetah Asha gives birth to 3 cubs in Kuno National Park

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे