लाइव न्यूज़ :

चीनी बार्डर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,कहा- परमवीर चक्र विजेता सूबेदार जोगिंदर सिंह की स्मृति स्थली के दर्शन करने का सौभाग्य मिला

By भाषा | Updated: November 15, 2019 13:49 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत-चीन सीमा पर बुम ला की अग्रिम चौकी का दौरा किया और इस दौरान उन्होंने हर तरह के हालात में ‘‘बहुत परिपक्वता’’ दिखाने के लिए भारतीय सेना को बधाई दी।

Open in App
ठळक मुद्देभारत, चीन इतने समझदार हैं कि तनाव कम कर सकें: राजनाथ सिंह।मुझे यहां जवानों से बात करने का मौका मिला। मुझे अपने जवानों से यह जानकर बहुत खुशी हुई।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां शुक्रवार को कहा कि सीमा के मुद्दे पर भारत एवं चीन की अवधारणा में अंतर के बावजूद दोनों देशों की सेना इतनी समझदार हैं कि वे वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तनाव कम कर सकें।

 

उन्होंने साथ ही कहा कि बुम ला दर्रा के निकट एलएसी पर कोई तनाव नहीं है। सिंह ने भारत-चीन सीमा पर बुम ला की अग्रिम चौकी का दौरा किया और इस दौरान उन्होंने हर तरह के हालात में ‘‘बहुत परिपक्वता’’ दिखाने के लिए भारतीय सेना को बधाई दी।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे यहां जवानों से बात करने का मौका मिला। मुझे अपने जवानों से यह जानकर बहुत खुशी हुई कि भारत-चीन की इस सीमा पर, जो कि एलएसी है, हम बहुत समझदारी से काम कर रहे हैं और चीन की पीएलए (पीपल्स लिबरेशन आर्मी) भी समझदारी से काम कर रही है। बुम ला दर्रा के निकट इस एलएसी में यहां कोई तनाव नहीं है।’’

उन्होंने बाद में एक ट्वीट किया, ‘‘मुझे बुम ला दौरे में पता चला कि सीमा मामले पर सोच संबंधी अंतर के बावजूद भारतीय सेना और पीएलए ने इतनी समझदारी दिखाई है कि एलएसी पर तनाव कम हो।’’ राजनाथ परमवीर चक्र से सम्मानित सूबेदार जोगिंदर सिंह के स्मारक के भी दर्शन किए।

राजनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘अरुणाचल प्रदेश के बुम ला सेक्टर में परमवीर चक्र विजेता सूबेदार जोगिंदर सिंह की स्मृति स्थली के दर्शन करने का आज सौभाग्य मिला।’’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘1962 के युद्ध के समय उन्होंने अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए बलिदान दिया था। जहां उनकी शहादत हुई उस माटी को आज माथे से लगा लिया।’’ 

टॅग्स :मोदी सरकारचीनराजनाथ सिंहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया