लाइव न्यूज़ :

Chandrayaan-2: चंद्रयान-2 ने अंतरिक्ष से भेजी चांद की रोमांचित कर देने वाली 3डी इमेज, देखें

By स्वाति सिंह | Updated: November 13, 2019 21:04 IST

चंद्रयान-2 ने तस्इवीरें भेजी हैं, इन तस्वीरों में आप साफ़ तौर पर चांद पर मौजूद गड्ढों, लावा ट्यूब, रिलेस (लावा ट्यूब के फट जाने से बाद उस जगह को रिलेस कहा जाता है) देख सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचंद्रयान-2 के टेरिन मैपिंग कैमरा ने चांद की एक 3डी तस्वीरें भेजी है। ये तस्वीरें लगभग 100 किलोमीटर ऑर्बिट से लीग गई हैं।

चंद्रयान-2 के टेरिन मैपिंग कैमरा ने बुधवार शाम चांद की एक 3डी तस्वीरें भेजी है। बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें लगभग 100 किलोमीटर ऑर्बिट से लीग गई हैं। इन तस्वीरों में आप साफ़ तौर पर चांद पर मौजूद गड्ढों, लावा ट्यूब, रिलेस (लावा ट्यूब के फट जाने से बाद उस जगह को रिलेस कहा जाता है) देख सकते हैं।

बता दें कि बीते दिनों भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के सिवन ने कहा था कि चंद्रयान-2 मिशन ने अपना 98 फीसदी लक्ष्य हासिल किया है जबकि वैज्ञानिक लैंडर ‘विक्रम’ के साथ संपर्क स्थापित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। 

सिवन ने यह भी कहा था कि चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर ठीक से काम कर रहा है और तय वैज्ञानिक प्रयोग ठीक से कर रहा है। इसरो 2020 तक दूसरे चंद्रमा मिशन पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। उन्होंने कहा 'भविष्य की योजना पर चर्चा जारी है।।।किसी भी चीज को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। हमारी प्राथमिकता अगले वर्ष तक मानव रहित मिशन है। पहले हमें समझना होगा कि लैंडर के साथ क्या हुआ।' सिवन ने कहा था कि हम अभी तक लैंडर के साथ संपर्क नहीं कायम कर सके हैं। जैसे ही हमें कोई आंकड़ा मिलता है, आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।'

टॅग्स :चंद्रयान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतChandrayaan-4: अब चंद्रयान-4 की बारी, चंद्रमा पर इंसान भेजने की भी तैयारी, भारत ने महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष परियोजनाओं की घोषणा की

भारतअंतरिक्ष : कल्पना और हकीकत के बीच के मिटते फासले

भारतIndependence Day 2024: 78वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत के बारे में जानिए 10 रोचक तथ्य, चौथे वाले के बारे में जानकर हो जाएंगे हैरान

भारतब्लॉग: अंतरिक्ष में नए मुकाम हासिल करने का साल रहा 2023

भारतChandrayaan-3: चंद्रयान-3 के लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ के पुन: सक्रिय होने की अब कोई उम्मीद नहीं, इसरो के पूर्व अध्यक्ष किरण कुमार ने कहा- नहीं-नहीं, अब नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत