Chandra Grahan 2022: 16 मई को चंद्र ग्रहण, इसके बुरे प्रभाव से बचाएंगे आपकी राशि के अनुसार ये उपाय

By रुस्तम राणा | Published: May 11, 2022 03:22 PM2022-05-11T15:22:32+5:302022-05-11T15:26:02+5:30

ज्योतिष और धार्मिक नजरिए से ग्रहण काल को अच्छा नहीं माना जाता है। इस ग्रहण का असर सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप से पड़ता है।

chandra grahan 2022 lunar eclipse effects remedies according to your zodiac signs | Chandra Grahan 2022: 16 मई को चंद्र ग्रहण, इसके बुरे प्रभाव से बचाएंगे आपकी राशि के अनुसार ये उपाय

Chandra Grahan 2022: 16 मई को चंद्र ग्रहण, इसके बुरे प्रभाव से बचाएंगे आपकी राशि के अनुसार ये उपाय

साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को वैशाख पूर्णिमा पर लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा। इस ग्रहण का असर सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप से पड़ता है। ज्योतिष और धार्मिक नजरिए से ग्रहण काल को अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे इसके बुरे प्रभाव से बचने के लिए ज्योतिष शास्त्र में राशि के अनुसार कारगर उपाय बताए गए हैं जो इस प्रकार हैं- 

मेष राशि: चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए आपको सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। 

वृषभ राशि: आपको ग्रहण के वक्‍त भगवान शिव का नाम जपना चाहिए और महामृत्‍युंजय मंत्र पढ़ते रहना चाहिए। 

मिथुन राशि: इस अवधि में आपको ॐ नमो नारायणाय नमः का जप करते रहना चाहिए। ग्रहण में यह उपाय आपके लिए कारगर सिद्ध होगा।

कर्क राशि: चंद्र ग्रहण के बाद सफेद वस्‍तुओं का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आप पर ग्रहण के अशुभ प्रभाव का असर शून्य हो जाएगा।

सिंह राशि: आपको चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए आदित्‍य हृदय स्रोत का पाठ करते रहना चाहिए। बाद में गेहूं का दान करना चाहिए। 

कन्‍या राशि: चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए आपको दुर्गा सप्‍तशती का पाठ करते रहना चाहिए।

तुला राशि: आपको ग्रहण के दौरान बीज मंत्र ॐ क्रीं कालिके स्वाहा का लगातार जाप करना चाहिए। 

वृश्चिक राशि: आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। यह आपको चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचाने में मदद करेगा।

धनु राशि: चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए आपको विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए।

मकर राशि: इस राशि के जातकों को ग्रहण के दिन ॐ नम: शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए।

कुंभ राशि: आपको शनिदेव की उपासना करनी चाहिए और ग्रहण के पश्चात् काली वस्‍तुओं का दान करना चाहिए।

मीन राशि: इस राशि के जातकों को विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए। यह उपाय आपको ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचाएगा।

Web Title: chandra grahan 2022 lunar eclipse effects remedies according to your zodiac signs

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे