ओडिशा: बालासोर में बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, जानिए क्या है खासियत
By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: December 23, 2018 10:51 AM2018-12-23T10:51:45+5:302018-12-23T13:49:33+5:30
Ballistic missile Agni-IV: हाल ही में ओडिशा तट के पास डॉ अब्दुल कलाम द्वीप से परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि 5 का सफल प्रायोगिक परीक्षण किया
भारत ने रविवार को ओडिशा के बालासोर में बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि- 4 का सफल परीक्षण किया गया है। यह मिसाइल सुबह 8:30 बजे ओडिशा तट से डॉ अब्दुल कलाम द्वीप पर लॉन्चपैड नंबर 4 से परीक्षण किया गया। हाल ही में ओडिशा तट के पास डॉ अब्दुल कलाम द्वीप से परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल प्रायोगिक परीक्षण किया जो 5,000 किलोमीटर की दूरी तक लक्ष्य भेद सकने में सक्षम है।
Chandipur (Balasore): Nuclear strategic ballistic missile Agni-IV was test fired today morning at 8.30AM from launchpad no- 4 of integrated test range at APJ Abdul Kalam Island off Odisha coast. pic.twitter.com/jzpuH6C8Ox
— ANI (@ANI) December 23, 2018
भारत ने ओडिशा तट से रविवार को परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम लंबी दूरी की मारक क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल 4,000 किलोमीटर की दूरी तक का लक्ष्य भेदने में सक्षम है।
यह परीक्षण सेना ने प्रायोगिक परीक्षण के रूप में किया।
रक्षा सूत्रों ने बताया कि सतह से सतह पर मार करने वाली इस सामरिक मिसाइल का परीक्षण डॉ अब्दुल कलाम द्वीप स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र (आईटीआर) के लॉन्च पैड संख्या-4 से सुबह करीब 8:35 बजे किया गया।
परीक्षण को ‘‘पूर्ण सफल’’ करार देते हुए उन्होंने कहा कि परीक्षण के दौरान मिशन के सभी उद्देश्य प्राप्त कर लिए गए। सभी रडार, ट्रैकिंग सिस्टम और रेंज स्टेशनों ने मिसाइल के उड़ान प्रदर्शन पर निगरानी रखी, जिसे एक मोबाइल लॉन्चर से दागा गया।
अग्नि-4 मिसाइल का यह सातवां परीक्षण था। इससे पहले भारतीय सेना की सामरिक बल कमान (एसएफसी) द्वारा इसी स्थान से दो जनवरी 2018 को इसका सफल परीक्षण किया गया था।