लाइव न्यूज़ :

चंडीगढ़ प्रशासन ने पाबंदियों में ढील दी, शाम छह बजे तक खुल सकेंगी दुकानें

By भाषा | Updated: June 8, 2021 20:25 IST

Open in App

चंडीगढ़, आठ जून कोविड-19 के मामलों में कमी आने के चलते चंडीगढ़ प्रशासन ने मंगलवार को पाबंदियों में ढील देने की घोषणा की, जिसके तहत सभी दुकानों को शाम छह बजे तक खोले जाने की अनुमति देने के साथ ही रात्रिकालीन कर्फ्यू के समय में भी कटौती की गई है।

प्रशासन ने सभी रेस्त्रां, बार, जिम, क्लब और स्पा को भी 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी है। हालांकि, सिनेमाघर और थियेटर अभी बंद ही रहेंगे।

चंडीगढ़ में संक्रमण के मामलों में कमी दर्ज की गई है। शहर में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 48 नए मामले सामने आए थे।

कोविड समीक्षा बैठक के बाद प्रशासन ने फैसला किया कि सभी दुकानें सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक खुली रहेंगी। इससे पहले, दुकानों को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक खोलने की अनुमति थी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि दुकानदार कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही समय-समय पर बाजारों को सैनिटाइज करने का कार्य किया जाएगा। साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन होने पर दुकानदार पर जुर्माना लगाया जा सकता है।

बयान के मुताबिक, शहर में रात्रिकालीन कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। इससे पहले, सप्ताहांत में रात्रिकालीन कर्फ्यू शाम छह बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहता था। इसी तरह, रविवार को पूर्ण बंदी रहेगी और सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोली जा सकेंगी।

इसके मुताबिक, शादी समारोह और अंतिम संस्कार समेत अन्य सभी तरह के आयोजन में 30 से अधिक लोगों के शामिल होने पर रोक रहेगी।

बैठक के दौरान प्रशासक वी पी सिंह बदनौर ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के साथ ही महामारी की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए बच्चों के लिए बिस्तरों की उपयुक्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल