लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के इन इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2021 09:57 IST

देश के कई राज्यों में भीषण बारिश से बाढ़ के हालात  बने हुए हैं. वहीं मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश की संभावना जताई है.

Open in App

देश के कई राज्यों में भीषण बारिश से बाढ़ के हालात  बने हुए हैं. वहीं मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश की संभावना जताई है. केंद्रीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली के अलावा हरियाणा के सोनीपत, झज्जर, खरखौदा तो वहीं उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, खतौली, बागपत, खेकड़ा, बड़ौत, अनूपशहर, अतरौली, अमरोहा, रामपुर, संभल, बिल्लारी, चंदौसी, बहजोई, रुड़की, बिजनौर, नजीबाबाद और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 

वहीं राजधानी दिल्ली में रविवार को दिनभर बारिश हुई. इससे लोगों को चिड़चिड़ाती उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली वहीं कई इलाकों में बारिश से जलजमाव की स्थिति बन गई.

वहीं दिल्ली एनसीआर में जारी लगातार बारिश से शाम होने तक 15.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड दर्ज की गई. वहीं मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आज भी बारिश होने की संभावना जताई है. 

मौसम विभाग के मुताबिक, रिज इलाके में 27.4, आयानगर में 29.6 और गुरुग्राम में 28 मिमी बारिश दर्ज की गई. दिल्ली मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 33.4 व न्यूनतम सामान्य के बराबर 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 73 से 97 फीसदी रहा. संभावना है कि सोमवार को तापमान 34 से 36 के बीच हो सकता है. इसके अलावा इस सप्ताह थोड़ी कम बारिश होने के साथ ही तापमान में वृद्धि हो सकती है.

 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसमदिल्लीहरियाणाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?