गृह मंत्रालय का राज्यों को निर्देश, कहा- 'अनलॉक 1' के दौरान रात नौ से सुबह पांच बजे तक हाइवे पर चलने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लागू नहीं

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 12, 2020 18:05 IST2020-06-12T17:50:37+5:302020-06-12T18:05:43+5:30

Centre asks states not to stop interstate buses during night curfew | गृह मंत्रालय का राज्यों को निर्देश, कहा- 'अनलॉक 1' के दौरान रात नौ से सुबह पांच बजे तक हाइवे पर चलने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लागू नहीं

गृह मंत्रालय ने अनलॉक 1 के दौरान रात नौ बजे से सुबह पांच बजे के बीच प्रतिबंधों की स्थिति साफ की है। (फाइल फोटो)

नई दिल्लीः कोरोना वायरस के प्रकोप को लेकर देश को लॉकडाउन किया गया। इस घातक वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि देश की नरेंद्र मोदी सरकार ने आर्थिक संकट को देखते हुए लॉकडाउन में ढील दी और 'अनलॉक 1' किया।  इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि 'अनलॉक 1' के दौरान आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर, देशभर में रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक लोगों की आवाजाही को कड़ाई से प्रतिबंधित किया गया है। 

गृहमंत्रालय ने कहा कि रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित करना लोगों को एकत्र होने से रोकने के लिए है, यह राजमार्गों पर चलने वाली बसों, ट्रकों पर लागू नहीं होता है। राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों को राजमार्गों पर लोगों की बसों में आवाजाही, ट्रकों को नहीं रोकने की सलाह दी है। इस बारे में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये जाने चाहिए। 

देश में करीब तीन लाख कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची

आपको बता दें कि देश में पहली बार चौबीस घंटों में कोविड-19 संक्रमण के नये मामले 10,000 के पार पहुंच गए हैं और संक्रमण के कुल मामले 2,97,535 हो गए हैं जबकि एक दिन में कुल संक्रमित लोगों में से सबसे अधिक 396 संक्रमित लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या 8,498 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,956 नये मामले सामने आए। 

वर्ल्डोमीटर के मुताबिक कोरोना वायरस के मामलों के लिहाज से बृहस्पतिवार को भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़ दुनिया का चौथा सबसे अधिक प्रभावित देश बन गया। हालांकि लगातार दूसरे दिन स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या अब भी संक्रमित लोगों की तुलना में अधिक रही। 

देश में कोरोना से एक लाख, 47 हजार से ज्यादा लोग हुए ठीक

मंत्रालय ने बताया कि अब भी 1,41,842 लोग संक्रमण की चपेट में हैं जबकि 1,47,194 लोग स्वस्थ हुए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है। एक अधिकारी ने बताया, “अब तक 49.47 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।” संक्रमण के कुल मामलों में संक्रमित विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 

Read in English

Web Title: Centre asks states not to stop interstate buses during night curfew

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे