लाइव न्यूज़ :

Central Government: वरिष्ठ नौकरशाह में उलटफेर?, राजस्व सचिव होंगे अरुणीश चावला, मणिपुर के मुख्य सचिव विनीत जोशी को उच्च शिक्षा सचिव बनाया, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2024 21:25 IST

Central Government: संजय मल्होत्रा ​​को इस महीने की शुरुआत में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का गवर्नर नियुक्त किए जाने के बाद राजस्व सचिव का पद खाली हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे चावला संस्कृति मंत्रालय के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार संभालते रहेंगे।अमित अग्रवाल को चावला की जगह नया फार्मास्यूटिकल्स सचिव नियुक्ति किया गया है।मणिपुर के मुख्य सचिव विनीत जोशी को उच्च शिक्षा सचिव बनाया गया है।

Central Government: केंद्र सरकार की ओर से बुधवार को किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत वरिष्ठ नौकरशाह अरुणीश चावला को राजस्व सचिव नियुक्त किया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1992 बैच के बिहार कैडर के अधिकारी चावला फार्मास्यूटिकल्स सचिव के पद पर थे। कार्मिक मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, उन्हें वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। संजय मल्होत्रा ​​को इस महीने की शुरुआत में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का गवर्नर नियुक्त किए जाने के बाद राजस्व सचिव का पद खाली हो गया था।

आदेश के अनुसार, नियमित नियुक्ति तक चावला संस्कृति मंत्रालय के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार संभालते रहेंगे। इसमें कहा गया है कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमित अग्रवाल को चावला की जगह नया फार्मास्यूटिकल्स सचिव नियुक्ति किया गया है।

आदेश के मुताबिक, मणिपुर के मुख्य सचिव विनीत जोशी को उच्च शिक्षा सचिव बनाया गया है। 1992 बैच के आईएएस अधिकारी जोशी को पिछले साल मई में मणिपुर का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। उस समय वह शिक्षा मंत्रालय के तहत उच्च शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत थे।

आदेश के अनुसार, कपड़ा सचिव रचना शाह को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। इसमें कहा गया है कि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय सेठी, जो मौजूदा समय में अपने कैडर राज्य महाराष्ट्र में कार्यरत हैं, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के नये सचिव होंगे।

वह नीलम शम्मी राव की जगह लेंगे, जिन्हें रचना शाह के स्थान पर कपड़ा सचिव नियुक्त किया गया है। आदेश के मुताबिक, वर्तमान में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में विशेष सचिव पद पर तैनात नीरजा शेखर उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के तहत राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद की महानिदेशक होंगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीIAS
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

भारतPM Modi–Putin Private Dinner: मुगलई खाने से लेकर कश्मीरी क्लासिक्स तक, रूसी राष्ट्रपति को पिछली यात्राओं के दौरान क्या परोसा गया था

भारतVIDEO: पीएम मोदी और पुतिन दिल्ली एयरपोर्ट से मुंबई नंबर प्लेट वाली टोयोटा फॉर्च्यूनर में एक साथ बैठे

भारतVIDEO: वाशिंगटन के साथ 'ठंडे' रिश्तों के बीच, पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन को गर्मजोशी से लगाया गले

भारतवाराणसी में आरती, हाथ से पेंटिंग, रेत पर कलाकृति: भारत में व्लादिमीर पुतिन के स्वागत के लिए ये तैयारी, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के उड़ानों के रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया रिएक्ट, बोले- "सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा"

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतइंडिगो की 400 से ज्यादा उड़ानें आज हुई रद्द, यात्रियों के लिए मुश्किल हुआ हवाई सफर

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

भारतRBI MPC Meet: लोन होंगे सस्ते, RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 5.25% किया