लाइव न्यूज़ :

बच्चों की बेहतर देखभाल के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, अब सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी 730 दिन की छुट्टी

By अंजली चौहान | Updated: August 9, 2023 15:38 IST

केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि महिला और एकल पुरुष सरकारी कर्मचारी 730 दिनों की बाल देखभाल छुट्टी के लिए पात्र हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबच्चों के देखभाल के लिए केंद्र देगा छुट्टीसरकारी कर्मचारियों को मिलेगी 730 दिन की छुट्टीलोकसभा में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने की घोषणा

नई दिल्ली: वर्तमान समय में माता-पिता दोनों ही नौकरी करते हैं या कई मामलों में अकेले पिता या माता बच्चे की देखभाल करते हैं। ऐसे में बच्चों की परवरिश पर इसका असर पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए बुधवार को केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है।

दरअसल, केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि महिला और एकल पुरुष सरकारी कर्मचारी 730 दिनों की बाल देखभाल छुट्टी के लिए पात्र हैं।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि  संघ के मामलों के संबंध में सिविल सेवाओं और पदों पर नियुक्त महिला सरकारी कर्मचारी और एकल पुरुष सरकारी कर्मचारी, केंद्रीय सिविल सेवा (छुट्टी) नियम, 1972 के नियम 43-सी के तहत बाल देखभाल अवकाश (सीसीएल) के लिए पात्र हैं।

उन्होंने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में कहा, 18 वर्ष की आयु तक के दो सबसे बड़े जीवित बच्चों की देखभाल के लिए पूरी सेवा के दौरान अधिकतम सात सौ तीस दिन की अवधि और दिव्यांग बच्चे के मामले में कोई आयु सीमा नहीं है। 

बता दें कि अब तक, पुरुष जन्म या गोद लेने के छह महीने के भीतर 15 दिन की छुट्टी के हकदार हैं। 2022 में महिला पैनल ने माताओं पर बोझ कम करने के लिए पितृत्व अवकाश बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था।

जानकारी के अनुसार, यह घोषणा सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के उस बयान के कुछ सप्ताह बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार अपने कर्मचारियों को 12 महीने का मातृत्व अवकाश और एक महीने का पितृत्व अवकाश देगी। सीएम तमांग ने कहा था कि इस लाभ से सरकारी कर्मचारियों को अपने बच्चों और परिवारों की बेहतर देखभाल करने में मदद मिलेगी।

भारत में, माता-पिता की छुट्टी मातृत्व लाभ अधिनियम 1961 द्वारा शासित होती है, जो कामकाजी महिलाओं को छह महीने के लिए सवैतनिक मातृत्व अवकाश लेने की अनुमति देती है।

दुनिया के कई देशों में दिया जाता है अवकाश 

यह दुनिया भर में पितृत्व अवकाश नियमों के अनुसार समानता लाने की दिशा में एक कदम है। सिंगापुर में भी एक नियम है जो कर्मचारियों को दो सप्ताह का सवैतनिक पितृत्व अवकाश देता है।

स्पेन 16 सप्ताह के पितृत्व अवकाश की अनुमति देता है, जबकि स्वीडन के माता-पिता के अवकाश में पिताओं के लिए तीन महीने आरक्षित हैं। फिनलैंड, एक अन्य यूरोपीय देश, माता और पिता दोनों को 164 दिन का अनुदान देता है।

अमेरिका में, संघीय कानून के तहत कोई भुगतान पितृत्व अवकाश नहीं है, लेकिन कनाडा दूसरे माता-पिता के लिए पांच अतिरिक्त सप्ताह की छुट्टी (40 सप्ताह के लिए) प्रदान करता है। यूके 50 सप्ताह तक की साझा अभिभावकीय छुट्टी की अनुमति देता है।

टॅग्स :Central Governmentमोदी सरकारभारतसरकारी नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह