लाइव न्यूज़ :

ट्विटर की अतिरिक्त जिम्मेदारी है, खाता धारकों का विवरण प्रदान करना, केंद्र ने कर्नाटक उच्च न्यायालय से कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 17, 2023 19:28 IST

उच्च न्यायालय में केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) आर शंकरनारायणन ने "खतरनाक" ट्वीट का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसे ट्वीट "भारत की अखंडता, संप्रभुता को प्रभावित करने वाले हैं अथवा उससे सार्वजनिक व्यवस्था बाधित होती है।

Open in App
ठळक मुद्देयह सब इतना खतरनाक है कि यह हिंसा भड़काने वाला है।लेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा ट्वीट हटाने संबंधी जारी किए गए।

बेंगलुरुः केंद्र सरकार ने कर्नाटक उच्च न्यायालय को सूचित किया है कि एक महत्वपूर्ण मध्यस्थ होने के नाते माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर की अतिरिक्त जिम्मेदारी है और यह उसका कर्तव्य है कि वह “खाता धारकों का विवरण प्रदान करे”।

 

उच्च न्यायालय में केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) आर शंकरनारायणन ने "खतरनाक" ट्वीट का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसे ट्वीट "भारत की अखंडता, संप्रभुता को प्रभावित करने वाले हैं अथवा उससे सार्वजनिक व्यवस्था बाधित होती है।

उन्होंने कहा कि ऐसे ट्वीट के खिलाफ स्वाभाविक रूप से सरकार कदम उठाएगी और या तो ऐसे ट्वीट को हटाने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा अथवा संबंधित खाते (अकाउंट) को 'ब्लॉक' करने के लिए कहा जाएगा। एएसजी ने उद्धृत किया "कोई भारत प्रशासित कश्मीर के बारे में पाकिस्तान सरकार के काल्पनिक नाम से एक ट्वीट करता है, कोई कहता है (वी) प्रभाकरन (लिट्टे नेता) एक नायक है और वह वापस आ रहा है। यह सब इतना खतरनाक है कि यह हिंसा भड़काने वाला है।”

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा ट्वीट हटाने संबंधी जारी किए गए आदेशों के खिलाफ ट्विटर ने जून 2022 में कर्नाटक उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। ट्विटर का दावा है कि सरकार को उन ट्विटर हैंडल के मालिकों को नोटिस जारी करने की आवश्यकता है जिनके अकाउंट ब्लॉक किए गए हैं। ट्विटर ने यह भी दावा किया है कि सरकार ने उसे उन खाता धारकों को सूचित करने से भी रोका है जिनके खातों को ब्लॉक करने का आदेश दिया गया है। इस मामले की अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी।

टॅग्स :कर्नाटकभारत सरकारहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित