लाइव न्यूज़ :

हाईकोर्ट ने कहा- केंद्र, दिल्ली सरकार सुनिश्चित करें कि लॉकडाउन के दौरान गर्भवती महिलाओं को परेशानी न हो

By भाषा | Updated: April 24, 2020 20:26 IST

केंद्र और दिल्ली सरकार को दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनिश्चित करने को कहा है कि कोरोना वायरस के हॉटस्पॉट इलाकों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं और परिवार के लोगों को लॉकडाउन के दौरान कोई परेशानी न हो।

Open in App
ठळक मुद्देपीठ ने यह आदेश एक चैरिटेबल ट्रस्ट 'एमए- रिसोर्स ग्रुप फॉर वूमन एंड हेल्थ' की याचिका का निपटारा करते हुए दिया।कोविड-19 के संक्रमण को फैलने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन की वजह से दिल्ली में गर्भवती महिलाओं को परेशानी हो रही है और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी देखरेख तथा प्रसव संबंधी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र और दिल्ली सरकार से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि कोरोना वायरस (Coronavirus) के हॉटस्पॉट इलाकों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं तथा उनके परिवार के लोगों को लॉकडाउन के दौरान कोई परेशानी न हो।

न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति एस प्रसाद की पीठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई करते हुए दिल्ली सरकार को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि वरिष्ठ नागरिकों की मदद के लिए दो दिन के अंदर जिस प्रस्तावित हेल्पलाइन नंबर की व्यवस्था की जानी है, उसके नंबर को गर्भवती महिलाओं के लिए भी उपलब्ध कराया जाए। 

अदालत के आदेश में कहा गया है 'इस हेल्पलाइन नंबर का,समाचार पत्रों, सोशल मीडिया, दिल्ली पुलिस और अन्य जो माध्यम हो सके, प्रचार किया जाना चाहिए।' 22 अप्रैल को पारित एवं आज दोपहर दिल्ली उच्च न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड किए गए इस आदेश में कहा गया है 'भारत सरकार और राष्ट्रीय राजधानी की सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि लॉकडाउन के दौरान कोविड-19 के हॉटस्पॉट इलाकों में रह रही गर्भवती महिलाओं और उनके परिवार के लोगों को कोई दिक्कत न होने पाए।' 

पीठ ने यह आदेश एक चैरिटेबल ट्रस्ट 'एमए- रिसोर्स ग्रुप फॉर वूमन एंड हेल्थ' की याचिका का निपटारा करते हुए दिया। याचिका में दावा किया गया था कि कोविड-19 के संक्रमण को फैलने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन की वजह से दिल्ली में गर्भवती महिलाओं को परेशानी हो रही है और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी देखरेख तथा प्रसव संबंधी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया