लाइव न्यूज़ :

एक अप्रैल से शुरू होगी जनगणना, पूछे जाएंगे स्मार्टफोन और शौचालय सहित 31 सवाल, रहिए तैयार

By भाषा | Updated: January 10, 2020 13:17 IST

रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त ने एक अधिसूचना में कहा कि जनगणना अधिकारियों को 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक निर्धारित ‘हाउसलिस्टिंग एंड हाउजिंग सेंसस’ के दौरान हर घर से जानकारी एकत्र करने के लिए 31 प्रश्न पूछने का निर्देश दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिसूचना में स्पष्ट कर दिया गया है कि मोबाइल नंबर केवल जनगणना से संबंधित संचार के लिए मांगा जाएगा।मोपेड, कार, जीप या वैन, रेडियो या ट्रांजिस्टर, टेलीविजन, लैपटॉप या कंप्यूटर है या इंटरनेट तक पहुंच है। 

एक अप्रैल से शुरू होने जा रहे जनगणना के एक चरण के दौरान अधिकारी घर के मुखिया के मोबाइल नंबर, शौचालय के बारे में जानकारी, टीवी, इंटरनेट, निजी वाहनों, पेयजल के स्रोतों सहित विभिन्न जानकारियां मांगेंगे।

रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त ने एक अधिसूचना में कहा कि जनगणना अधिकारियों को 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक निर्धारित ‘हाउसलिस्टिंग एंड हाउजिंग सेंसस’ के दौरान हर घर से जानकारी एकत्र करने के लिए 31 प्रश्न पूछने का निर्देश दिया गया है।

हालांकि अधिसूचना में स्पष्ट कर दिया गया है कि मोबाइल नंबर केवल जनगणना से संबंधित संचार के लिए मांगा जाएगा और किसी अन्य उद्देश्य के लिए नहीं। हर घर से मांगी जाने वाली अन्य जानकारी इस प्रकार है: क्या परिवार के पास टेलीफोन, मोबाइल फोन, स्मार्टफोन, साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल, मोपेड, कार, जीप या वैन, रेडियो या ट्रांजिस्टर, टेलीविजन, लैपटॉप या कंप्यूटर है या इंटरनेट तक पहुंच है। 

पूछे जाने वाले सवाल

1. बिल्डिंग नंबर (म्यूनिसिपल या स्थानीय अथॉरिटी नंबर)

2. सेंसस हाउस नंबर

3. मकान की छत, दीवार और सीलिंग में मुख्य रूप से इस्तेमाल हुआ मटीरियल

4. मकान का इस्तेमाल किस उद्देश्य से हो रहा है

5. मकान की स्थिति

6. मकान का नंबर

7. घर में रहने वाले लोगों की संख्या

8. घर के मुखिया का नाम

9. मुखिया का लिंग

10. क्या घर के मुखिया अनुसूचित जाति/जनजाति या अन्य समुदाय से ताल्लुक रखते हैं

11. मकान का मालिकाना स्तर

12. मकान में मौजूद कमरे

13. घर में कितने शादीशुदा जोड़े रहते हैं

14. पीने के पानी का मुख्य स्त्रोत

15. घर में पानी के स्त्रोत की उपलब्धता

16. बिजली का मुख्य स्त्रोत

17. शौचालय है या नहीं

18. किस प्रकार के शौचालय हैं

19. ड्रेनेज सिस्टम

20. शौचालय है या नहीं

21. रसोई घर है या नहीं, इसमें एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन है या नहीं

22. रसोई के लिए इस्तेमाल होने वाला ईंधन

23. रेडियो/ट्रांजिस्टर

24. टेलीविजन

25. इंटरनेट की सुविधा है या नहीं

26. लैपटॉप/कंप्यूटर है या नहीं

27. टेलीफोन/मोबाइल फोन/स्मार्टफोन उपयोग करते हैं या नहीं

28. साइकिल/स्कूटर/मोटर साइकिल/मोपेड है या नहीं

29. कार/जीप/वैन है या नहीं

30. घर में किस अनाज का मुख्य रूप से उपभोग होता है

31. मोबाइल नंबर

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया