CBSE 2023: सीबीएसई 10वीं और 12वीं एग्जाम की डेटशीट जारी, 15 फरवरी से पेपर, परीक्षा सुबह 10:30 बजे से शुरू, देखें शेयडूल
By सतीश कुमार सिंह | Published: December 29, 2022 08:57 PM2022-12-29T20:57:00+5:302022-12-29T21:15:09+5:30
CBSE 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए आधिकारिक डेटशीट 29 दिसंबर, 2022 की शाम को अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी कर दी है।

कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं 15 फरवरी 2023 से शुरू होंगी। (file photo)
नई दिल्लीः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट जारी कर दी है। 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाएं परीक्षा 15 फरवरी, 2023 से शुरू होंगी। सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.gov.in पर उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए कक्षा 10, 12 का टाइम टेबल उपलब्ध है।
डेटशीट में सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए परीक्षा की तारीख, समय और अन्य परीक्षा निर्देश है। बोर्ड ने कहा कि परीक्षा सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक, 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2 जनवरी, 2023 से शुरू होंगी।
CBSE Class 10 & 12 exams to start from February 15, 2023 pic.twitter.com/KuFmdVfnHi
— ANI (@ANI) December 29, 2022
सीबीएसई कक्षा 12 और 10: टाइम टेबल-
प्रारंभिक तिथि: 15 फरवरी, 2023
अंतिम तिथि: 5 अप्रैल, 2023।
प्रारंभिक तिथि: 15 फरवरी, 2023
अंतिम तिथि: 21 मार्च, 2023।
सीबीएसई कक्षा 10: प्रैक्टिकल परीक्षा 2 जनवरी से शुरू हो रही है। बोर्ड ने इस सप्ताह की शुरुआत में प्रैक्टिकल परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। शेड्यूल के मुताबिक, 10वीं क्लास की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2 जनवरी, 2023 से शुरू होंगी और 14 फरवरी, 2023 को खत्म होंगी।
सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए डेट शीट कैसे डाउनलोड करें?
चरण 1: सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या बोर्ड की शैक्षणिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं।
चरण 2: कक्षा 10वीं की डेट शीट डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें या कक्षा 12वीं की डेट शीट डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें
चरण 3: खुलने वाली पीडीएफ/वर्ड फाइल को डाउनलोड करें।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि ‘परीक्षा समय सारणी’ जारी करते हुए बोर्ड ने कहा कि दो विषयों के बीच पर्याप्त अंतराल रखा गया है और तारीखें तय करने में प्रतिस्पर्धी प्रवेश परीक्षाओं जैसे अन्य कारकों को भी ध्यान में रखा गया है। उम्मीदवार तारीख, डेट शीट, एडमिट कार्ड, प्रैक्टिकल परीक्षा के निर्देश साइट पर देख सकते हैं।