लाइव न्यूज़ :

JDU विधायक रमेश कुशवाहा के भाई के घर सीबीआई का छापा, आपत्तिजनक कागजात जब्त

By एस पी सिन्हा | Updated: August 29, 2019 19:58 IST

बिहार की नीतीश कुमार सरकार में विधायक रमेश कुशवाहा के भाई वीरेन्द्र कुशवाहा के घर पर सीबीआई की छापेमारी से सनसनी मची है।

Open in App

बिहार में सत्तारूढ़ दल जदयू के विधायक रमेश कुशवाहा के भाई वीरेन्द्र कुशवाहा के यहां सीबीआई की टीम ने छापेमारी की है. यह छापेमारी सीवान जिले के मैरवा प्रखंड स्थित घर पर गुरुवार (29 अगस्त) सुबह हुई है. मामला आय से अधिक संपत्ति का है. सीबीआइ की टीम के साथ लोकल मैरवा पुलिस भी छापेमारी में मौजूद रही. एसपी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि छापेमारी की गई और जांच प्रभावित होने को लेकर सभी अधिकारियों को मोबाइल स्विच ऑफ रखने का निर्देश दिया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीबीआई के अधिकारियों ने लगभग 5 घंटे तक छापेमारी की. इस दौरान सीबीआई की टीम ने कई अहम कागजात सहित मोबाइल को भी जब्त किया है.

बताया जा रहा है कि ये रेड पटना में पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर द्वारा रिश्वत लेनदेन के मामले में की गई है. आज सुबह सीबीआई के अधिकारियों ने एक साथ विधायक रमेश सिंह कुशवाहा के भाई वीरेंद्र कुशवाहा के आवास, ऑफिस तथा आदर्श कंस्ट्रक्शन में छापेमारी की.

अधिकारियों ने आदर्श कंस्ट्रक्शन में लगभग 8 घण्टे तक छापेमारी की जिसमें कई कागजात मिले, जबकि मैरवा के मेन रोड स्थित वीरेंद्र कुशवाहा के ऑफिस तथा आवास से भी सीबीआई की टीम ने कई अहम कागजात को जब्त किया.

छापेमारी के दौरान विधायक के भाई के मोबाइल को भी टीम ने सीज कर लिया है. सीबीआई टीम में आए इंस्पेक्टर कुमार अभिनव तथा अमित कुमार ने बताया कि पटना के इंजीनियर के खिलाफ केस 9 फरवरी 2019 को दर्ज किया गया था और इसी से जुड़े मामले में छापेमारी की गई है. सीबीआई की इस छापेमारी के दौरान काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा. छापेमारी के दौरान जब्त कागजातों और मोबाइल को सीबीआई की टीम अपने साथ ले गई.

सीबीआई इंस्पेक्टर कुमार अभिनव ने बताया कि पटना में पिछले दिनों एक एक्जिक्यूटिव इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था और उससे पूछताछ में कई बातें सामने आई थीं. उससे मिली जानकारी में कुछ और लोगों का नाम भी आया था. इसी के आधार पर वीरेंद्र कुशवाहा से पूछताछ की गई है. इसके साथ ही उनकी कंस्ट्रक्शन कंपनी, आदर्श कंस्ट्रक्शन कंपनी के कुछ कागजात भी जब्त किए गए हैं.

वहीं, छापेमारी के बारे में पूछे जाने पर जदयू नेता रमेश कुशवाहा ने बताया कि मैं स्वयं पटना में हूं, क्या मामला है, क्यों छापेमारी हुई है? इन सबके बारे में छापेमारी करने वाली टीम ही जानकारी देगी. मुझे भी घर से कॉल आया था और बताया गया था. बताया जाता है कि जदयू नेता के भाई का जिले के करछुई-तितरा में रोड में कंस्ट्रक्शन की कंपनी है. इसी के कागजात व काम से जुड़े मामलों को लेकर छापेमारी चल रही है.

टॅग्स :बिहारपटनाजेडीयूनीतीश कुमारसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत