लाइव न्यूज़ :

मार्च तक पूरी हो जाएगी ईपीएफ घोटाला की जांच: सीबीआई

By भाषा | Updated: January 8, 2021 22:04 IST

Open in App

लखनऊ, आठ जनवरी उत्‍तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) में हुए ईपीएफ घोटाले में सीबीआई ने उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ के समक्ष आश्वासन दिया है कि वह मामले की जांच मार्च 2021 तक पूरी कर लेगी।

इस पर अदालत ने सीबीआई के विवेचक को निर्देश दिया कि मामले की जांच प्राथमिकता से की जाए।

यह आदेश न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह की पीठ ने सुधांशु द्विवेदी की याचिका पर दिया।

याची ने मामले में ईओडब्ल्यू की जांच को चुनौती दी थी।

याचिका पर जवाब देते हुए सीबीआई की ओर से मामले की जांच की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। सीबीआई ने कहा कि एक लाख से अधिक पन्नों के दस्तावेजी साक्ष्यों का अध्ययन किया जा चुका है तथा बहुत से व्यक्तियों से भी पूछताछ हो चुकी है। सीबीआई ने अदालत को भरोसा दिलाया कि वह मार्च 2021 तक जांच पूरी कर लेगी।

इस पर अदालत ने उक्त समय सीमा तक जांच पूरी करने के निर्देश भी सीबीआई को दिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा