लाइव न्यूज़ :

चंपत राय के खिलाफ आपत्तिजनक बातें पोस्ट करने में मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: June 20, 2021 15:02 IST

Open in App

बिजनौर (उप्र), 20 जून विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं श्री राम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय बंसल के खिलाफ फेसबुक पर कथित रूप से आपत्तिजनक एवं अपमानजनक बातें लिखने के मामले में बिजनौर में एक महिला सहित तीन लोगों के विरुद्द मामला दर्ज किया गया है।

बिजनौर जिले में नगीना थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे ने रविवार बताया कि संजय बंसल ने स्वयं को चंपत राय बंसल का भाई बताते हुए तहरीर दी है कि उनके संज्ञान में विनीत नाम के व्यक्ति के फेसबुक का स्क्रीन शॉट लाया गया, जिसमें चंपत राय बंसल के खिलाफ अपमानजनक, आपत्तिजनक और निराधार बातें लिखी गयी हैं।

उन्होंने बताया कि संजय बंसल ने 18 जून को विनीत के मोबाइल पर फोन किया, तो फोन सुनने वाले व्यक्ति ने कहा कि नगीना की एक महिला के कहने पर यह सब लिखा गया है तथा व्यक्ति ने संजय के साथ फोन पर बातचीत के दौरान कथित रूप से आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि फेसबुक पोस्ट के आधार पर विनीत, अलका और रजनीश नाम के लोगों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज बनाने ,कूटरचना और अभद्र भाषा का इस्तेमाल समेत अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत