लाइव न्यूज़ :

दक्षिण दिल्ली के फार्म हाउस मालिक के खिलाफ मामला दर्ज, चल रही थी हेरोइन बनाने की इकाई

By भाषा | Updated: July 6, 2021 13:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जुलाई दिल्ली पुलिस ने सैनिक फार्म में स्थित उस फार्म हाउस के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है जहां पंजाब पुलिस ने हेरोइन तैयार करने वाली इकाई का भांडाफोड़ करके अफगानिस्तान के चार नागरिकों को गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 188ṇके तहत प्राथमिकी दर्ज करके फार्म हाउस के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ किरायेदार का अनिवार्य सत्यापन नहीं कराने का मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया था कि नेब सराय के थाना प्रभारी और बीट स्टाफ को इस घटना के सिलसिले में पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि पंजाब पुलिस ने दिल्ली में हेरोइन बनाने की इकाई का भंडाफोड़ कर चार अफगानी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 17 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 90 करोड़ रूपये है।

पुलिस ने नेब सराय इकाई से मादक पदार्थ तैयार करने के काम आने वाले रसायन और उपकरण भी बरामद किए थे।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने रविवार को ट्वीट किया था, ‘‘पंजाब पुलिस ने दक्षिण दिल्ली में हेरोइन निर्माण की एक बड़ी इकाई का भांडाफोड़ किया है। करीब 17 किलो हेरोइन, रसायन, एसिड और उपकरण बरामद हुए। चार अफगान नागरिक गिरफ्तार।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल